कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक चोर की अजीबोगरीब हरकत से हर कोई हैरान है। दरअसल, खुद को पुलिस से बचाने के लिए चोर ने तालाब में छलांग लगा दी। इतना ही नहीं वह पांच घंटे तक तालाब के पानी में डूबा था। इस दौरान वह कमल की डंडी से सांस लेता रहा। आखिरकार वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, शातिर चोर हरविंदर सिंह रीवा-इतवारी एक्सप्रेस के एसी कोच से एक महिला यात्री का पर्स चुराकर भाग निकला था। आरपीएफ (RPF) के पीछा करने की भनक लगते ही चोर ने सिहोरा स्टेशन पर उतरकर दौड़ लगा दी। खितौला थाना इलाके के एक तालाब में छलांग लगा दी। वह पानी के अंदर कमल की डंडी से सांस लेता रहा।
5 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पकड़ाया
शातिर चोर हरविंदर 5 घंटे तक तालाब में ही छुपा रहा। वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर आरपीएफ और पुलिस की टीम ने चोर को तालाब से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि आरोपी हरविंदर सिंह उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले का रहने वाला है। हरविंदर सिंह के खिलाफ पहले से चोरी के 21 से ज्यादा प्रकरण दर्ज हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, केरल और आंध्र प्रदेश की पुलिस तलाश कर रही थी।
जबलपुर RPF के पोस्ट इंचार्ज राजीव खरब ने बताया कि यह मामला 6 अप्रैल का है। रीवा इतवारी एक्सप्रेस के एसी कोच से एक महिला यात्री का पर्स चोरी हो गया था। सूचना पर आरपीएफ पुलिस आरोपी को पकड़ने गई, जिसे देखकर वह भाग निकला। इस दौरान वह सिहोरा क्षेत्र में एक तालाब में कूद गया और पांच घंटे तक अंदर रहा।
पूछताछ में किया गुमराह
RPF स्टाफ ने लोकल थाना पुलिस और गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकाला। इसके बाद आरोपी को जबलपुर ले जाया गया, जहां पूछताछ की गई। पहले तो आरोपी ने नाम और पता गलत बताया लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो सारी सच्चाई उगल दी। आरोपी पर अलग राज्यों में प्रकरण दर्ज है। महाराष्ट्र, केरल, तेलंगाना, जीआरपी भोपाल, इटारसीऔर इगतपुरी में भी मुकदमे दर्ज है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

