निर्देशक अभिषेक नामा (Abhishek Nama) के निर्देशन में बन रही अपकमिंग फिल्म नागबंधम (Nagabandham) के मेकर्स हर दिन फिल्म को लेकर नया नया अपडेट शेयर कर रहे हैं. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म से एक और रोमांचक अपडेट शेयर करते हुए बताया है कि फिल्म में जगपति बाबू (Jagapathi Babu) को प्रभाकर नागबंधम के रूप में देखा जाएगा. मेकर्स ने जगपति के जन्मदिन पर ये खास ऐलान किया है.

बता दें कि नागबंधम मूविस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर जगपति बाबू (Jagapathi Babu) का हेलीकॉप्टर के ऊपर खड़े हुए एक फोटो शेयर किया है. सामने आए फोटो में जगपति बाबू (Jagapathi Babu) को प्रभाकर नागबंधम के रूप में इंटेंस लुक देते देखा जा सकता है.

Read More – Do Deewane Seher Mein का ट्रेलर रिलीज, काफी नेचुरल लग रही है Siddhant और Mrunal की केमिस्ट्री …

मेकर्स ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा – ‘वो सिर्फ रहस्यों की खोज ही नहीं करते… वो तो खुद नियति का पर्दाफाश करते हैं. पेश है बहुमुखी प्रतिभा के धनी जगपति बाबू (Jagapathi Babu) प्रभाकर के रूप में. जगपति बाबू गारू को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. नागबंधम टीजर के लिए 3 दिन बाकी.’

Read More – Nikki Tamboli के नाम पर हो रही थी ठगी, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर लोगों को किया आगाह ..

बता दें कि फिल्म नागबंधम (Nagabandham) में एक्ट्रेस नाभा नतेश (Nabha Natesh) पार्वती के किरदार में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म को किशोर अन्नापुरेड्डी और निशिता नागीरेड्डी प्रोड्यूस कर रहे हैं. यह फिल्म 2026 में पैन-इंडिया रिलीज़ के लिए तैयार है.