खन्ना। बीती रात खन्ना के जगेड़ा नहर पुल से श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी नहर में जा गिरी थी, इस हादसे में कुल 6 लोगों की मौत हो चुकी है और 4 लोग लापता बताए जा रहे है जिनकी तलाश अभी भी जारी है। इस मामले में गांव माणकवाल के लोगों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन द्वारा लापता लोगों की तलाश नहीं की जा रही है। इसके लुधियाना-मलेरकोटला रोड जाम कर दिया है।
जानकारी के अनुसार बीती देर रात माता नैना देवी मंदिर से माथा टेक कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी जगेड़ा पुल से नहर में जा गिरी थी। इस गाड़ी में करीब 30 श्रद्धालु सवार थे। इनमें से 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी जबकि 19 श्रद्धालुओं को पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों ने नहर से बाहर निकाल कर बचा लिया। वहीं 4 से 6 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनका कोई पता नहीं चला है।
यह सभी मलेरकोटला के गांव माणकवाल से संबंधित बताए जा रहे है। इस मामले में अब गांव माणकवाल के लोगों में भारी रोष है। अपनी नाराजगी को व्यक्त करते हुए लोगों ने लुधियाना-मलेरकोटला रोड पर धरना लगा दिया है। साथ ही प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि लापता लोगों की तलाश नहीं करवाई जा रही।

सभी पहलुओं की होगी जांच
वहीं इस हादसे को लेकर एस.एस.पी. डॉ. ज्योति यादव बैंस ने बताया कि इस हादसे का कारण गाड़ी का ओवरलोड होना हो सकता है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। अगर कोई लापरवाही पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की भी अपील की ताकि बचाव कार्य सुचारू रूप से पूरा हो सके।
- बिहार में ईंधन किल्लत की आशंका, विशेष शाखा के DIG ने जिलाधिकारियों को किया अलर्ट, पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों पर निगरानी के निर्देश
- रायगढ़: डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर हॉस्पिटल के मैटरनिटी वार्ड से प्रेग्नेंट महिला लापता
- Rajasthan News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर डिग्गी में फेंका था शव, बच्चों की गवाही पर मिली उम्रकैद की सजा
- भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कोंडागांव विधायक लता उसेंडी 35 साल बाद पहुंची अपने गांव, जहां बीता था बचपन, कहा- नक्सल का अंधेरा छंट रहा, विकास का होने वाला है सूर्योदय…
- CG News : बर्न वार्ड में युवती ने लगाई फांसी, जिला अस्पताल में मचा हड़कंप
