Jaipur Elephant Controversy: राजस्थान की राजधानी जयपुर (Pink City) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक रूसी फोटोग्राफर जूलिया बुरुलेवा ने अपनी आर्ट सीरीज के चक्कर में एक हाथी को पूरे शरीर पर चमकदार गुलाबी रंग से पेंट कर दिया। हवामहल के सामने हुए इस फोटोशूट का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, जयपुर की सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक हंगामा खड़ा हो गया है।

AI नहीं, सब कुछ असली होने का दावा
दरअसल, जूलिया बुरुलेवा ने इस विवाद के बीच एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह खुद भी गुलाबी रंग में रंगी नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि पहली नजर में यह वीडियो AI (Artificial Intelligence) से बना लग रहा है। लेकिन जूलिया का दावा है कि उन्होंने 6 हफ्तों तक जयपुर की गलियों में रहकर यह रियल लोकेशन पर शूट किया है। इसमें किसी भी तरह की डिजिटल एडिटिंग का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
पशु क्रूरता का लगा आरोप
सूत्रों ने बताया कि विवाद उस समय शुरू हुआ जब हाथी को सिर से पैर तक गुलाबी रंग में पुता हुआ देखा गया। लोगों का कहना है कि एक बेजुबान जानवर के शरीर पर केमिकल वाले रंगों का इस्तेमाल करना सरासर पशु क्रूरता है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे आर्ट नहीं, बल्कि ‘घिनौना स्टंट’ करार दिया है।
वन विभाग की रडार पर विदेशी फोटोग्राफर
मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान वन विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया है। विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि क्या हाथी के साथ शूट की परमिशन ली गई थी? क्या फोटोशूट के दौरान जानवर की सुरक्षा के मानकों का पालन हुआ? अगर ऐसा नहीं है तो बिना अनुमति हाथी को रंगने और कमर्शियल शूट करने पर भारी जुर्माना या कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
पढ़ें ये खबरें
- सहेली ने नौकरी के बहाने नाबालिग को बुलाया शहर, कमरे में जमकर पिलाई शराब, फिर दोस्तों से बारी-बारी कराया दुष्कर्म
- आरक्षक भर्ती में गड़बड़ी का आरोप, भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने हाईकोर्ट जाएंगे अभ्यर्थी
- महाराष्ट्र के अमरावती में दोस्त के साथ जाते हुए लड़की के साथ किया मारपीट-लूटपाट, फिर लड़की के साथ किया रेप, 5 गिरफ्तार
- Rajasthan Diwas: राजस्थान दिवस पर छिड़ा तारीखों का युद्ध, BJP ने मनाया 19 मार्च को, कांग्रेस अड़ी 30 मार्च पर
- वीआईटी विश्वविद्यालय मामले में NHRC सख्त: यूजीसी चेयरमैन और प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा को नोटिस, 2 सप्ताह में मांगा जवाब
