Jaisalmer Oil Production: जब पूरी दुनिया खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और तेल की सप्लाई को लेकर चिंतित है, तब राजस्थान के थार मरुस्थल से भारत के लिए भरोसे की एक बड़ी खबर आई है। जैसलमेर के बागेवाला क्षेत्र में जोधपुरी सैंडस्टोन की कठोर परतों के नीचे छिपे हेवी क्रूड (भारी कच्चे तेल) को निकालने में ऑयल इंडिया लिमिटेड ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। अत्याधुनिक लंदन और विदेशी स्तर की तकनीकों के दम पर यहाँ रिकॉर्ड 1202 बैरल प्रतिदिन का उत्पादन हासिल किया गया है।

70% की ऐतिहासिक छलांग
दरअसल, यह उपलब्धि किसी चमत्कार से कम नहीं है। पिछले वर्ष जहां यहां से मात्र 705 बैरल प्रतिदिन तेल निकल रहा था, वहीं इस साल इसमें 70 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2025-26 में उत्पादन 32,787 मीट्रिक टन से बढ़कर 43,773 मीट्रिक टन पहुंच गया है। बागेवाला फील्ड के 200 वर्ग किमी क्षेत्र में फैले 52 कुओं में से 33 कुएं अब दिन-रात तेल उगल रहे हैं।
वो तकनीक, जिसने नामुमकिन को मुमकिन बनाया
गौरतलब है कि जैसलमेर की चट्टानों में मौजूद तेल इतना गाढ़ा (हाई-विस्कोसिटी) होता है कि वह सामान्य रूप से बहता नहीं है। ऑयल इंडिया ने यहां CSS (साइक्लिक स्टीम स्टिमुलेशन) तकनीक का इस्तेमाल किया। इसमें कुओं के अंदर गर्म भाप छोड़ी जाती है, जिससे तेल पिघलकर बहने लगता है। भारत में पहली बार हेवी ऑयल के लिए फिशबोन ड्रिलिंग जैसी एडवांस तकनीक अपनाई गई, जो किसी मछली के कांटे जैसी संरचना बनाकर तेल को खींचती है।
जैसलमेर से गुजरात तक का सफर
बता दें कि यहां से निकलने वाला तेल टैंकरों के जरिए पहले ओएनजीसी मेहसाणा भेजा जाता है। वहां से पाइपलाइन के माध्यम से इसे इंडियन ऑयल की कोयली रिफाइनरी (गुजरात) पहुंचाया जाता है, जहां इसे पेट्रोल-डीजल में बदला जाता है।
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी इस सफलता पर ऑयल इंडिया को बधाई दी है। घरेलू उत्पादन बढ़ने का सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। इससे न केवल विदेशों से तेल मंगाने का भारी-भरकम खर्च बचेगा, बल्कि भविष्य में तेल की कीमतों में स्थिरता आने की उम्मीद भी जगेगी।
पढ़ें ये खबरें
- CG Crime News : 7 साल के मासूम को पड़ोसी ले गया सुनसान जगह, गंदा काम करने में नाकाम हुआ तो कर दी हत्या, फिर कुएं में फेंका शव, गिरफ्तार
- 50 लाख के मोटर, पंखा और तार की लूट करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद
- ये आत्महत्या नहीं, हत्या है! गंगा नदी में मिली युवक की लाश, मोबाइल में मिले मैसेज खोलेंगे मौत का राज
- SRH vs LSG IPL 2026: लखनऊ ने दर्ज की सीजन की पहली जीत, रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद को 5 विकेट से हराया, कप्तान पंत ने खेली नाबाद अर्धशतकीय पारी
- पति का दूसरी महिला से था अवैध संबंध, प्रेमिका से बात करने पर भड़का पति, डीजल उड़ेलकर की जिंदा जलाने की कोशिश

