Masood Azhar Brother Tahir Anwar Died: पाकिस्तान से एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। ‘भारत के जानी दुश्मन’ जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) चीफ मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की मौत हो गई है। मसूद अजहर के बड़े भाई मोहम्मद ताहिर अनवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। भारतीय खुफिया एजेंसियों के सूत्रों ने भी अनवर की मौत की पुष्टि की है। हालांकि मोहम्मद ताहिर अनवर की मौत की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। उसकी मौत के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं।
ताहिर अनवर जैश-ए-मोहम्मद के अंदर अहम भूमिका निभाता था और संगठन की गतिविधियों में सक्रिय था। सूत्रों के अनुसार, उसे पाकिस्तान के बहावलपुर स्थित जैश के मुख्यालय में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

पाकिस्तान की सोशल मीडिया पर भी अनवर की मौत के मैसेज वायरल हो रहे हैं। जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकियों की तरफ से एक मैसेज किया जा रहा है, जिसमें लिखा है, ‘मौलाना मसूद अजहर के बड़े भाई हकीम मोहम्मद ताहिर अनवर का अल्लाह की मर्जी से इंतकाल हो गया है। इसमें आगे लिखा है, ‘ताहिर अनवर की नमाज-ए-जनाज आज रात 10:30 बजे बहावलपुर में जामिया उस्मान व अली के पास अदा की जाएगी। हकीम साहब बेहद नरम दिल और अच्छे इंसान थे। अल्लाह तआला उनकी पूरी तरह से मगफिरत फरमाए।
कभी करता था मुर्गी पालन
62 साल का ताहिर अनवर 12 भाई बहनों में सबसे बड़ा था और आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के गठन से पहले मुर्गी पालन का काम करता था। जैश-ए-मोहम्मद दुनियाभर में आतंक फैलाता आया है। इस संगठन का नाम भारत में कई बड़े हमलों से जुड़ा रहा है, जिसमें 2001 का पार्लियामेंट अटैक, 2016 का पठानकोट एयरबेस स्ट्राइक, उरी अटैक, इस अटैक में 19 सैनिक शहीद हो गए थे। इसके अलावा पुलवामा अटैक में भी इस संगठन का हाथ रहा है।
ऑपरेशन सिंदूर में ढेर हो गया था परिवार
बता दें कि पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में 5-6 मई की रात को भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया था। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और PoK में बने 9 आतंकी ठिकानों पर बमबारी की थी। इस ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। इसी ऑपरेशन में भारत ने जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर भी बमबारी की थी, जिसमें मसूद अजहर का परिवार ढेर हो गया था। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य और 4 करीबी मारे गए थे। जैश ने बयान जारी कर बताया था कि इस बमबारी में मसूद अजहर की बड़ी बहन और बहनोई, भांजे की पत्नी और भांजी के अलावा 5 बच्चे मारे गए हैं। इस बयान के मुताबिक, बहावलपुर में सुभान अल्लाह मस्जिद पर हुई बमबारी में मसूद अजहर के रिश्तेदारों की मौत हुई थी।
गौरतलब है कि जैश-ए-मोहम्मद और मसूद अजहर का नाम भारत में कई बड़े आतंकी हमलों से जुड़ा रहा है। ये हमले सुरक्षा, राजनीति और भारत-पाक संबंधों पर गहरा असर डाल चुके हैं।
प्रमुख आतंकी घटनाएं इस प्रकार हैं…
1. भारतीय संसद पर हमला
तारीख: 13 दिसंबर 2001
स्थान: दिल्ली
क्या हुआ था: पाकिस्तान प्रायोजित पांच आतंकियों ने संसद भवन पर हमला किया था।
2. पठानकोट एयरबेस हमला
तारीख: जनवरी 2016
स्थान: पंजाब
क्या हुआ: 6 आतंकियों ने भारतीय वायुसेना के पठानकोट एयरबेस पर हमला किया था।
3. उरी हमला
तारीख: सितंबर 2016
स्थान: जम्मू-कश्मीर
क्या हुआ: सेना के कैंप पर हमला हुआ था। इसमें 19 सैनिक शहीद हो गए थे।
4. पुलवामा हमला
तारीख: 14 फरवरी 2019
स्थान: जम्मू-कश्मीर
क्या हुआ: CRPF काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था. इसमें 40 जवान शहीद हो गए थे।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

