जालंधर। जालंधर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। रुड़का गांव में छापेमार भारी मात्रा में ज़हरीली शराब बरामद की है, इस कार्यवाही के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। इस दौरान पुलिस ने हजारों लीटर की शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से शराब बना निकाल रहे 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
चौंकाने वाली बात है कि सुखदेव सिंह शराब निकाल रहा था। इस दौरान उसका साथी नत्थू और एक अन्य कर्मी उसकी शराब निकालने में मदद कर रहा था। मौके पर भट्ठी सहित 4 जमीन में दबे हुए ड्रम बरामद किए है। ड्रमों को सीमेंट से डका हुआ था। घटना के दौरान मौके से बहादुर सिंह मौके से फरार हो गया, जबकि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस जानकारी के समाने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।

100 लीटर शराब जब्त
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बहादुर सिंह पर 3 मामले दर्ज है। आरोपियों के खिलाफ एक्साइज के मामले दर्ज है। बहादुर सिंह और सुखदेव सिंह सगे भाई है। बहादुर हाल ही में जेल से जमानत पर रिहा होकर आया था। मौके से 10 हजार लीटर लाहन, 100 लीटर शराब और भट्टी बरामद की गई। भट्टी में एक समय में हजार 5 हजार लीटर लाहन एक समय में निकाली जाती है आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
- Today’s Top News : रायपुर में IPL 2026 के होंगे दो मुकाबले, पूर्व मंत्री के काफिले की गाड़ी की टक्कर से 2 की मौत, 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर-डिप्टी रेंजर गिरफ्तार, कुम्हारी खारुन ब्रिज 1 अप्रैल से महीनेभर के लिए रहेगा बंद, IPS रतन लाल डांगी निलंबित… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- जनता को लाइन के सिवा कुछ नहीं मिला…भाजपा पर अखिलेश यादव का तीखा हमला, पेट्रोल-डीजल और गैस को लेकर दिया बड़ा बयान
- नीतीश के मुरीद हुए रवि शंकर प्रसाद, बोले- मुख्यमंत्री की अगुवाई में पूरी तरह बदल गया है बिहार
- पेट्रोल-डीजल की भ्रामक खबरे फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, राजधानी में SOP लागू; सोशल मीडिया पर 24×7 पैनी नजर
- पर्दाफाश : चीन से पहुंचती थी हवाला की रकम, ठगों ने अमेरिकियों से लूटे 50 करोड़
