जालंधर में रामनवमी के मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। इसे लेकर जोरदार तैयारी की गई है लोगों को ट्रैफिक की समस्या ना हो इसके लिए रूट डायवर्ट किया गया है, जिसकी जानकारी लोगों को दी गई है। शहर में करीब 24 डायवर्जन लगाए जा रहे हैं ताकि शहरवासियों को ट्रैफिक का सामना न करना पड़े।
डीसीपी ट्रैफिक अमनदीप कौर ने बताया कि शोभायात्रा वाले रूट पर गाड़ियों को ना लगाने के लिए कहा गया है। वहीं भारी गाड़ियों पर बैन लगाया गया है जिसको लेकर बैरिकेंडिग लगाई जा रही है। डीसीपी ने बताया कि अड्डा टांडा चौक, अड्डा होशियारपुर चौक, मिलाप चौक, कंपनी बाग चौक, भगत सिंह चौक, फगवाड़ा गेट, ज्योति चौक, बस्ती अड्डा चौक, जेल चौक, सब्जी मंडी चौक, अड्डा टांडा चौक, पटेल चौक, भगवान वाल्मीकि गेट, सर्कुलर रोड पर शोभायात्रा की शुरुआत से लेकर समाप्ति तक हर तरह की गाड़ियों पर पाबंदी रहेगी।

ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि 5 अप्रैल और 6 अप्रैल को शोभायात्रा के मद्देनजर पाबंदी वाले रास्तों का इस्तेमाल न करें। अगर कोई दिक्कत हो तो 0181-2227296 या 1073 पर संपर्क करें।
इस रूट से निकलेगी शोभायात्रा
शोभायात्रा शक्तिपीठ श्री देवी तलाब मंदिर से शुरू होकर अड्डा टांडा चौक, अड्डा होशियारपुर चौक, भगत सिंह चौक, फगवाड़ा गेट, मिलाप चौक, कंपनी बाग चौक, भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक), बस्ती अड्डा चौक, जेल चौक, सब्जी मंडी चौक, पटेल चौक, श्री वाल्मीकि गेट, अड्डा टांडा चौक के रास्ते से होते हुए वापस शक्तिपीठ श्री देवी तलाब मंदिर पर खत्म होगी।
डायवर्ट किए गए रूट
इस दौरान डायवर्ट किए चौक में दोआबा चौक, किशनपुरा चौक, दमोरिया पुल, मदन फ्लोर मिल चौक, प्रताप बाग, टी प्वाइंट अलास्का चौक, प्लाजा चौक, शास्त्री मार्केट चौक, प्रेस क्लब चौक, मखदूमपुरा गली फुल्लांवाला चौक, शक्ति नगर, लक्ष्मी नारायण मंदिर मोड़, प्रीत होटल मोड़, गोपाल नगर मोड़, सब्जी मंडी चौक, कपूरथला चौक व वर्कशॉप चौक पर शामिल है।
- Ranchi Plane Crash: एयर एंबुलेंस का उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही टूट गया था संपर्क, पायलट ने ATC से की थी रूट बदलने की मांग, हादसे की जांच का आदेश
- MP Morning News: मोहन कैबिनेट बैठक, विधानसभा में बजट पर चर्चा, उज्जैन जाएंगे सीएम डॉ मोहन, भोपाल आएंगे राहुल गांधी-मल्लिकार्जुन खड़गे, अमेरिका के साथ ट्रेड डील के खिलाफ किसान महाचौपाल, भोपाल में बिजली रहेगी गुल
- National Morning News Brief: उदयनिधि ने पीएम मोदी के ‘पिता’ पर विवादित टिप्पणी की; कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने राहुल गांधी पर साधा निशाना; एक और तेजस लड़ाकू विमान क्रैश, 26 फरवरी को भारत आएंगे कनाडाई PM
- बिहार वेदर अपडेट: दिन में गर्मी और शाम को गुलाबी ठंड, चढ़ने लगा पारा, कैमूर सबसे गर्म, जानिए अपने शहर के तापमान का हाल
- चढ़ रहा पारा, बढ़ रही मुसीबतः प्रदेश के कई जिलों में तापमान पहुंचा 30 डिग्री के पार, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

