जालंधर : जालंधर में बड़ी वारदात हो गई है। शहर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर आप नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसी बीच सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल हो रही है, जो चर्चा का विषय बनी हुई है। कहा जा रहा है कि आप नेता की हत्या खालसा कॉलेज की प्रधानगी को लेकर की गई है। इस हत्या के बाद से इलाके माहौल गरमाया हुआ है। इसे लेकर अब आप नेताओं समेत अन्य राजनीतिक दलों ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है।
बड़ी अपडेट यह है कि हत्या की जिम्मेदारी लेने को लेकर एक पोस्ट शेयर किया जा चुका है। इस मामले में Joga Pholriwal ने हत्या की जिम्मेदारी ली है, जिसकी पोस्ट भी सामने आई है। पोस्ट में Joga Pholriwal ने लिखा,”आज जालंधर में लक्की ओबरॉय की जो हत्या हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं, Joga Pholriwal लेता हूं। यह हत्या हमने अपनी निजी दुश्मनी के कारण करवाई है। सोशल मीडिया पर इसे ‘आप’ का नेता बताकर जो वायरल किया जा रहा है, वह पूरी तरह गलत है। वह एक बड़ा नशा तस्कर था और खुद भी नशा करता था। उसके सभी काले कारनामों के सबूत हमारे पास मौजूद हैं। आगे लिखा गया है कि यह हत्या खालसा कॉलेज की प्रधानगी (चुनाव) को लेकर हुई है।

साथ ही यह भी कहा गया है कि अपने सभी काले कामों को छिपाने के लिए उसने ‘आप’ पार्टी का सहारा लिया था। वह कोई नेता नहीं था, बल्कि पुलिस का खास मुखबिर था। वह अपने काले कामों के कारण पुलिस के साथ मिला हुआ था और हमारे भाइयों को नुकसान पहुंचवाता था। हमारे बारे में उसने जो भी बकवास की थी, उसका जवाब हमने आज उसे दे दिया है। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि जो भी मेरे बारे में अच्छी या बुरी बातें करेगा, उसे भी जल्द जवाब दिया जाएगा। अगर किसी भाई को लगता है कि यह हत्या नाजायज हुई है तो वह हमसे संपर्क कर सकता है। हमने आज तक किसी के साथ गलत नहीं किया और न ही कभी करेंगे। फिलहाल Joga Pholriwal द्वारा डाले गए पोस्ट की अभी पुष्टि नहीं हुई है कि यह सच है कि फेक। बता दें कि इस पूरे मामले के जांच टीम के सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसपी) हरिंदर सिंह गिल और एडीसीपी-2 जालंधर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इस हत्या की वारदात ने पूरे पंजाब को हिला कर रख दिया है।
- CG Teacher Suspend : स्कूल में शराब पीकर आना शिक्षक को पड़ा भारी, DEO ने किया निलंबित
- CG Accident News : खारून नदी पुल पर ऑयल टैंकर पलटा, दुर्ग-रायपुर मार्ग पर लगा जाम
- जीजा ने साले को उतारा मौत के घाट, पिता ने केस करने से किया इनकार, कहा- इकलौता बेटा तो चला गया, अब बेटी का घर उजाड़ना नहीं चाहता
- लोकसभा के विशेषाधिकार समिति का गठन, बृजमोहन अग्रवाल को सदस्य के रूप में किया गया शामिल
- सेठानी घाट पर आस्था की गूंज, महाआरती के बाद हुआ होलिका दहन, फूलों की होली ने जीता मन
