जालंधर में दो दिन शराब और मांस की दुकानों में बिक्री प्रतिबंधित रखी गई है। इसके लिए आदेश जारी हो गया है। श्री गुरु रविदास महाराज के प्रकाश पर्व के संबंध में जिला प्रशासन ने 12 फरवरी को शोभायात्रा के रास्ते व धार्मिक स्थानों पर मांस और शराब की बिक्री पर रोक लगाई है।
इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे शहर में जोरदार तैयारी की जा रही है। अलग अलग स्थानों से शोभायात्रा निकलेगी जहां लोग शामिल होंगे। शराब और मांस की बिक्री पर दो दिन की मनाही को लेकर डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने यह आदेश जारी किया है।

डीसी ने कहा इस दौरान लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के आदेश जारी किए गए हैं। जालंधर में उक्त आयोजन के दौरान शोभायात्रा मार्ग और धार्मिक समारोह स्थल के पास 11 और 12 फरवरी को मांस और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है।
- CM नीतीश कुमार ने दी 4954 नर्सों को सौगात, ANM को सौंपे नियुक्ति पत्र
- ‘मोदी का 56 इंच का सीना सिकुड़ गया है,’ अमेरिका-ईरान सीजफायर में पाकिस्तान के रोल पर कांग्रेस ने सरकार को सुनाई खरी-खोटी
- IPL Fastest Team Fifty : 15 साल से अमर है सबसे तेज फिफ्टी का World Record, वैभव-यशस्वी मिलकर भी नहीं तोड़ पाए, किस टीम ने रचा था इतिहास ?
- ‘फॉग मशीन मॉडल’ से जंगल सुरक्षित: डीएफओ ने खुद थामी मशीन, आगजनी की घटनाओं में आई 80 फीसदी की कमी…
- पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का शुभारंभ, देशभर के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

