जालंधर में लगातार क्राइम की घटना सामने आ रही है। निगम चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने के बाद भी भीड़ भीड़भाड़ वाले इलाके में लोग खुले आम हथियार को लिए घूम रहे हैं।
यही कारण है कि लगातार गोली चलने की वारदात हो रही है। पिछले 48 घंटों में दूसरी बार जंडियाला गांव के मजकी से गोलियां चलने की घटना आ चुकी है।
घायल व्यक्ति की पहचान विवेक मट्टू के तौर पर हुई है वह जंडियाला गांव मजकी सदर के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों में पुरानी रंजिश के कारण विवाद हुआ और बदमाशों ने घर में घुसकर गोलियां चला दी हैं। युवक के पैर में गोली लग गई है जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं सुत्रों के अनुसार, बदमाशों ने 2 फायर भी किए हैं। दोनों ही बदमाशों ने भागने के लिए बाजार में चल रहे ऑटो चालक का इस्तेमाल किया उन्होंने हथियार के दम पर ऑटो चालक से भी जबरदस्ती की और उसे डरा धमका कर उसका ऑटो छीन लिया और वहां से फरार हो गए।

पूरे प्रकरण की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है और लोगों से पूछताछ भी कर रही है। आखिर ऐसा क्या कारण था की पुरानी रंजिश के कारण बदमाशों ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया।
- 14 अप्रैल को PM मोदी का उत्तराखंड दौरा, सीएम धामी ने अधिकारियों के साथ की बैठक, सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के दिए निर्देश
- RR vs MI IPL 2026: गुवाहाटी में रूकी बारिश, मुंबई ने राजस्थान के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- ‘कुछ धूर्त लोग….’, तेजस्वी द्वारा शराबबंदी पर सवाल उठाए जाने पर भड़के अशोक चौधरी, SC-ST एक्ट का हवाला देते हुए कही ये बड़ी बात
- IPL 2026: CSK ने बेंच पर बिठा रखा है 254 विकेट लेने वाला जादुई स्पिनर, अब भी बचा सकता है डूबती लुटिया, ऐसे होगी प्लेऑफ में एंट्री
- महिलाओं को हर महीने 2 हजार, किसानों को 15 हजार… पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया मेनिफेस्टो

