जालंधर: रेलवे द्वारा जालंधर कैंट स्टेशन पर करवाए जा रहे मुरम्मत कार्यों के चलते विभिन्न ट्रेनें रद्द की गई जबकि शताब्दी जैसी कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को फगवाड़ा व लुधियाना से वापस भेजा जा रहा था।
पिछले माह 30 सितम्बर से ट्रेनें प्रभावित होने के चलते यात्रियों को लुधियाना व फगवाड़ा से कई ट्रेनें पकड़नी पड़ रही थी। इसी क्रम में कैंट स्टेशन से वैष्णो देवी की और जाने वाली ट्रेनें जालंधर सिटी स्टेशन से रवाना की जा रही थी, लेकिन अब उक्त ट्रेनों का परिचालन पहले की तरह कैंट स्टेशन से होगा।

ट्रैफिक ब्लॉक खत्म होने के चलते रेलवे द्वारा ट्रेनों का संचालन शुरू करवा दिया गया है, जिसके चलते यात्रियों को राहत मिलने लगेगी। परिचालन की शुरूआत में शान-ए-पंजाब 12497 दिल्ली से आते समय लगभग 20 मिनट लेट रही जबकि अमृतसर से वापसी में ऑन टाइम स्पॉट हुई। कैंट स्टेशन पर मुरम्मत कार्यों के चलते 62 के करीब ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा था जिसमें मुख्य तौर पर लोकल ट्रेनों को रद्द करना पड़ा था।
इसी क्रम में आज लुधियाना से आने वाली लोकल 04591 लगभग 1 घंटा देरी से पहुंची जबकि 04592 लगभग 40 मिनट देरी से आई। इसी तरह से अमृतसर शताब्दी 12031 करीब 20 मिनट जबकि 12032 ऑन टाइम रही। वैष्णो देवी जाने वाली वाले यात्रियों को सीधी ट्रेनें मिल पाएगी। इससे पहले विभाग द्वारा लुधियाना, फिल्लौर, नकोदर, लोहियां, कपूरथला के रास्ते से जालंधर सिटी स्टेशन से वैष्णो देवी की ट्रेनें चलाई जा रही थी। इनमें डा. अम्बेडकर नगर से वैष्णों देवी जाने वाली 12919, मुंबई से जाने वाली 12471, जामनगर वाली 12477, हापा वाली 12475, गांधी धाम 12473, 22318 जम्मूतवी, 09321, 12483, 19611, 04654, 04652 आदि ट्रेनें शामिल हैं।
उक्त ट्रेनें अपने रूटीन समय के मुताबिक कैंट स्टेशन से मिल पाएगी। परिचालन के बीच विभिन्न ट्रेनें लेट पहुंची।
- छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण की बैठक: CM साय की मौजूदगी में 40 आईटी कंपनियों से हुआ एमओयू, चिट फंड कंपनी के 4601 निवेशकों को वापस दिलाए गए 7.38 करोड़ रुपये
- ‘जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो’, कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, 2 साल में 108300 लोगों के गायब होने का किया दावा
- वेंटिलेटर पर एमपी का हेल्थ सिस्टम: गड़बड़ाती व्यवस्थाओं पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री का गैर जिम्मेदाराना बयान, कांग्रेस ने बताया शर्मनाक
- हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव पर रोक लगाने की याचिका खारिज, अदालत ने कहा- चुनाव प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है, अब हस्तक्षेप करना ठीक नहीं
- Today’s Top News : पूर्व गृह मंत्री कंवर ने PM, CS और PWD सचिव को लिखा पत्र, मकान में चल रहे SEX Racket का भंडाफोड़, ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी की चपेट में आने से छात्र की मौत, मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर, असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर के पास 5 लाख कैश लेकर पहुंचे NSUI कार्यकर्ता… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

