जालंधर. जालंधर से मन विचलित करने वाली खबर सामने आई है, जिसमें एक मासूम बच्चे को नाले में फेंककर उनकी मां चली गई है। यह मासूम कौन है और कहां का रहवासी है इसकी जानकारी अभी तक किसी को नही हुई है।
नहर में करीब एक साल के बच्चे का शव तैरता हुआ मिला, जिसें देख कर आसपास सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बस्ती बावा खेल की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस पूरे मामले की जानकारी एक राहगीर ने दी। नहर के पास से वह गुजर रहा था, इस दौरान उसकी बेटी ने पानी देखने के लिए उसकी गाड़ी रुकवा दी। जिसके बाद वह पानी देखने के लिए नहर के पास आए, जहां कुछ बच्चे नहा रहे थे। व्यक्ति ने कहा कि वहां पर बच्ची का शव उसने देखा। व्यक्ति ने कहा कि पहले तो उसे खिलौना लगा, लेकिन बाद में देखा कि बच्चे का शव था। जिसके बाद व्यक्ति ने वहां पर मौजूद बच्चों से पूछा तो उन्होंने बताया कि कोई आंटी बच्चे को फेंककर गई है। जिसके बाद व्यक्ति ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
- Raipur News : लाभांडी पाइपलाइन कार्य में लापरवाही पर महापौर मीनल सख्त, अधिकारियों और एसेंजी को दी कड़ी चेतावनी
- VIDEO : भिलाई स्टील प्लांट में आग लगने से हड़कंप, कर्मचारियों ने बिल्डिंग से छलांग लगाकर बचाई जान, 7 घायल
- साइबर ठगों का साम्राज्य ध्वस्त: DGP ने नरसिंहपुर की पुलिस टीम को किया सम्मानित, म्यूल अकाउंट गिरोह का किया था पर्दाफाश
- योगी सरकार में बढ़ा 40 फीसदी दुग्ध उत्पादन, देश में यूपी बना नंबर वन, ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने संभाली कमान
- IPL 2026 : हाईस्कोरिंग मुकाबले में 1 रन से हारी दिल्ली, गुजरात ने दर्ज की पहली जीत, राशिद ने झटके 3 विकेट

