पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने जालंधर के रामा मंडी थाने में अचानक पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों से बातचीत की और उनसे थाने में चल रहे मामलों के बारे में जानकारी प्राप्त की। डीजीपी गौरव यादव ने थाने में मौजूद अधिकारियों को कार्यवाही में कोई लापरवाही न बरतने के आदेश दिए।
सुबह जब डीजीपी गौरव यादव के जालंधर आने की सूचना मिली तो जिले के सभी पुलिस अधिकारी सतर्क हो गए। जब डीजीपी यादव सख्त सुरक्षा के बीच थाने पहुंचे, तो जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा, जेसीपी संदीप शर्मा, डीसीपी आदित्य, एसीपी निर्मल सिंह सहित कई अधिकारी वहां मौजूद थे। डीजीपी ने करीब आधा घंटा थाने में बिताया, जहां उन्होंने पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों पर जनता से भी बातचीत की।
मोहाली और लुधियाना में भी किया था दौरा
डीजीपी गौरव यादव ने जालंधर से पहले लुधियाना का भी निरीक्षण किया था। वहां उन्होंने उद्योगपतियों के साथ बैठक कर उनसे फीडबैक लिया और भविष्य में अपराध कम करने पर चर्चा की थी। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पंजाब में जल्द ही 10,000 नई पुलिस भर्ती की जा रही है। लुधियाना में एक सवाल के जवाब में डीजीपी ने कहा कि 14 नए पीसीआर वाहन भेजे गए हैं, जो आने वाले समय में पंजाब के विभिन्न जिलों को दिए जाएंगे।

- महानदी पुल के नीचे मिली युवक की लाश, हत्या के साथ आत्महत्या के भी एंगल से जांच कर रही पुलिस…
- Chhattisgarh Assembly Live: मुख्यमंत्री साय आज पेश करेंगे दो विधेयक, मंत्री ओपी चौधरी, राजेश अग्रवाल और नेताम देंगे विधायकों के सवालों का जवाब…
- सभी भारतीयों के लिए बड़ी खबरः ईरान ने जिस दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला किया उसका 17 प्रतिशत हिस्सा तबाह, 5 साल तक भारत की गैस सप्लाई पर पड़ेगा असर, यही से आता है देश का 47 फीसदी गैस
- MP पुलिस हुई हाईटेक: ‘लैब ऑन व्हील्स’ से अब घटनास्थल पर ही सुरक्षित होंगे साक्ष्य
- Chaitra Navratri 2026 : व्रत के लिए बनाएं स्वादिष्ट समा चावल के क्रिस्पी अप्पे, यहां जानिए रेसिपी …
