जालंधर: जालंधर-पठानकोट हाईवे पर बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है. पंजाबी बाग के पास दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे लंबा जाम लग गया है, हालांकि इस हादसे में कोई जान का नुकसान नहीं हुआ. टकराव की वजह से दोनों गाड़ियां डेमेज हुई है.
यह हादसा तब हुआ जब बिल्डिंग मटीरियल ले जा रहे एक मिक्सर ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए. उसके पीछे चल रहा गैस सिलेंडर से भरा ट्रक उससे टकरा गया. सिलेंडर वाले ट्रक के ड्राइवर रणजीत सिंह ने बताया कि वह जालंधर से पठानकोट जा रहा था, तभी आगे चल रहे मिक्सर ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाने से वह अपनी गाड़ी पर कंट्रोल नहीं रख पाया.

बड़ी बात यह हैं कि अगर टक्कर के बाद सिलेंडर से भरा यह ट्रक पलट जाता या उसमें आग लग जाती और बहुत भीषण हादसा हो जाता. घटना की खबर मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम और मकसूदां थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने क्रेन की मदद से खराब ट्रकों को सड़क के बीच से हटाया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम हटाकर ट्रैफिक को फिर से चालू किया. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.
- UPSC 2025 में MP का दबदबा: 2 युवाओं ने टॉप 10 में बनाई जगह, CM डॉ. मोहन ने दी बधाई
- गौ रक्षा को लेकर राजधानी में सभा करेंगे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- तीनों शंकराचार्यों से आदेश लेकर ये धर्म युद्ध शुरू किया है, समय आने पर चारों साथ दिखेंगे
- बिरगांव होली मिलन समारोह में CM साय हुए शामिल, कहा- किसानों के खातों में राशि अंतरण से दोगुनी हुई तिहार की खुशी
- पटना के कंकड़बाग में बड़ी चोरी, रिटायर्ड कर्नल और डॉक्टर के 3 फ्लैट्स साफ, CCTV में कैद हुए शातिर
- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 : छत्तीसगढ़ करेगा मेजबानी, CM साय ने तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
