जालंधर. जालंधर के भोगपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यात्री बस की अज्ञात वाहन से ऐसी भयंकर टक्कर हुई है कि उसके परखच्चे उड़ गए हैं। इस दुर्घटना में एक की मौत हो गई है , जबकि दर्जन बस यात्री घायल हुए है।
बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी बस की टक्कर हुई है। यह हादसा सुबह करीब 6 बजे जालंधर पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर अड्डा पचरंगा-सद्धा चक्क के पास हुआ। यात्री बस अज्ञात वाहन से जाकर टकराई जिसके कारण बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में टूरिस्ट बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। वहीं इस हादस में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और लगभग एक दर्जन बस यात्री घायल हो गए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मुश्किल से निकाले लोगों को
घायल यात्रियों को बड़े ही मुश्किल से निकला गया है। इसके लिए स्थानीय लोगों ने वहां पहुंचकर काफी मदद की। कई लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई थी जो अब जांच में जुट गई है।
- होर्मुज में भारतीय जहाजों की रफ्तार पर लगा ब्रेक, 16 कंटेनर को है नौसेना के ‘ग्रीन सिग्नल’ का इंतजार ; सुरक्षा का दिया गया हवाला
- ऑपरेशन साइबर शील्ड: फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, दुर्ग-रायपुर के अलावा पश्चिम बंगाल से दबोचे गए…
- इंदौर टैक्सी ड्राइवर सुसाइड केस: अब थाना प्रभारी लाइन अटैच, SI पर पहले ही गिर चुकी गाज
- दुखद: छुट्टी पर घर आए जवान की सड़क हादसे में मौत, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिया था वीरता का परिचय
- CM योगी ने वृंदावन नाव हादसे का लिया संज्ञान, मृतकों के परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदना, अब तक 10 लोगों की मौत
