जालंधर। जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है जिसमें वहां पर पेट्रोल डीजल खत्म हो गया है। लगातार हो रही अफवाहों के बीच यह स्थिति बनी है बीते दिन से लगातार या अप्पा उड़ाई जा रही थी कि पेट्रोल और डीजल खत्म होने की कगार में है वहीं कुछ जगह में दो लॉकडाउन होने के बाद को भी लोगों ने उड़ा दिया था जिसका असर पेट्रोल पंप में देखने को मिला लंबी कारों के बीच एक पेट्रोल पंप ऐसा भी है जहां वाकई में पेट्रोल खत्म हो चुका है।
जालंधर में पेट्रोल-डीज़ल के खत्म होने को लेकर अफवाह फैल गई। जिसके कारण हड़बड़ा कर बड़ी संख्या में लोग पंपों पर पहुंचने लगे, जिससे दिन-रात लंबी कतारें लग गईं और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब संविधान चौक (BMC चौक) के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर स्टॉक खत्म हो गया और उसे अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा।

पेट्रोल खत्म होने के कारण पंप बंद
पंप के सेल्समेन सुदर्शन सिंह के मुताबिक करीब आधे घंटे पहले ही पेट्रोल पूरी तरह खत्म हो गया था, जिसके चलते पंप बंद करना पड़ा। पेट्रोल की सप्लाई में थोड़ी देरी हुई है, लेकिन लोगों को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। जल्द ही स्टॉक फिर से उपलब्ध हो जाएगा और स्थिति सामान्य हो जाएगी। बार-बार अफवाहों के बाजार को गर्म करने के लिए मना किया जा रहा है लेकिन पंजाब के कई स्थानों में ऐसी अफवाहें लगातार उड़ रही हैं कि पेट्रोल और डीजल का अब स्टॉक खत्म होने वाला है लेकिन ऐसी स्थिति बिल्कुल भी नहीं है। पेट्रोल पंप के मालिकों ने यह आश्वासन दिया है कि पेट्रोल की स्थिति अभी पूरी तरह सामान्य है लेकिन लोग लगातार अफवाहों पर हवा देने का काम कर रहे हैं।
इसी तरह गैस सिलेंडर को लेकर भी अफवाहें काफी फैली रही हैं, यही कारण है कि इसकी कालाबाजारी भी हो रही है। लोग छुपे तौर पर कालाबाजारी कर रहे हैं और आम जनता का पैसा लूट रहे हैं। कई स्थानों में सिलेंडर कमर्शियल और घरेलू उपयोग करने वाली गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही है जिसके कारण इसके दामों में दोगुनी और तिगुनी वृद्धि देखने को मिल रही है।
- Kamada Ekadashi 2026 : 28 या 29 मार्च, कब रखें कामना एकादशी का व्रत? जानें सही तिथि और मुहूर्त…
- 2 से ज्यादा बच्चों की हटेगी पाबंदी: एमपी सरकार देगी सरकारी नौकरी, कैबिनेट बैठक में पेश होगा प्रस्ताव
- मेरठ के 3 भाइयों ने पेश की मिसाल, ईरान के पीड़ितों की मदद के लिए दान की 15 लाख की जमीन, भाजपा नेता ने उठाया सवाल
- किशनगंज सदर अस्पताल में खून से सनी पट्टियों और सुइयों के ढेर से मंडराया HIV-हेपेटाइटिस का संकट
- जालंधर में पेट्रोल-डीजल खत्म, पंप बंद होने से लोगों में अफरातफरी और लंबी कतारें

