जालंधर। जालंधर के गांव धालीवाल कादियां स्थित काला संघिया रोड पर बने हिंदुस्तान पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर सोमवार रात करीब 8 बजे बड़ी घटना घट गई। दो हथियारबंद लुटेरों ने पिस्तौल तानकर ₹2 लाख रुपए नगद लूट लिए। पहले से ही अपराधियों ने आसपास के इलाके की रेकी कर ली थी। वारदात के बाद दोनों आरोपी खेतों की ओर भाग निकले। पूरी घटना पंप पर लगे CCTV कैमरों में कैद हुई है।
जानकारी सामने आई है कि जब यह घटना घटी उस समय पंप पर चार कर्मचारी मौजूद थे। तभी दो युवक अचानक पैदल पंप पर पहुंचे। उनमें से एक ने पिस्तौल निकालकर कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी और दो से मारपीट करते हुए उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी कैश काउंटर में रखी रकम उठाकर फरार हो गए।

कर्मचारियों ने हालात संभालने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस अब सभी कैमरे की जांच कर रही है, जिसके बाद आरोपियों की पहचान कर पाना आसान होगा। कर्मचारी का बयान लिया गया है।
- मुजफ्फरपुर का डेथ पॉइंट बनता आश्रम घाट, महिला के बाद अब युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी, जांच जारी
- रोहतास: मां की संदिग्ध हालत में मौत, छोटी बेटी ने बड़ी बहन पर लगाया गला दबाकर हत्या करने का आरोप
- CM हिमंता का वीडियो शेयर करने वाले मीडिया टीम के सह-संयोजक पर बड़ा एक्शन, बीजेपी ने पद से हटाया
- UP में सेफ नहीं बेटियां! बंदूक की नोंक पर 14 साल की किशोरी का अपहरण, बारी-बारी से 3 दरिदों ने नोचा जिस्म, फिर…
- तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से शिक्षक की मौत, आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, सड़क पर लगी वाहनों की लंबी कतार

