अमृतसर. श्री गुरु रविदास महाराज डेरा बल्लां के संत निरंजन दास को सोशल मीडिया पर गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान संदीप कुमार उर्फ बंटी के रूप में हुई है, जो वर्तमान में इटली में रह रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो करीब 9 महीने पुराना है। धर्म विशेष के लोगों ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में थाना गुराया में मामला दर्ज कराया है।
पुलिस को दिए बयान में जालंधर के डॉ. अंडेबरकर सेना प्रमुख गुलशन कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से गुराया के गांव मुसंदपुर बाड़ा के निवासी हैं और रविदास समुदाय से संबंधित हैं। 24 नवंबर को उन्हें अपने व्हाट्सएप पर 2 मिनट 1 सेकंड का एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें उक्त व्यक्ति ने रविदास समुदाय के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।
गुलशन कुमार ने कहा कि इस घटना से पूरे समाज को गहरी ठेस पहुंची है। आरोपी ने वीडियो में संत निरंजन दास को जान से मारने की धमकी भी दी। वीडियो में आरोपी ने कहा, “हमने एक को मारा है और अब दूसरे की बारी है।” उन्होंने बताया कि इस बयान से समाज को अपमानित महसूस हुआ है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
रविदास समुदाय के प्रतिनिधियों ने थाना गुराया पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की, जिसके बाद देर रात एफआईआर दर्ज की गई।

पुलिस ने क्या कहा-
थाना प्रमुख पलविंदर सिंह ने जानकारी दी कि गुलशन कुमार की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। आरोपी संदीप कुमार निवासी गांव खालसा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 299 और 352 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- किडनैप कर नाबालिग के साथ 23 दिनों तक गैंगरेप, खाने में सिर्फ 2 रोटी देते थे दरिंदे, कोर्ट ने तीनों दोषियों को सुनाई कठोर सजा
- Delhi Karol Bagh Bus Accident: दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत, कई घायल
- CG Morning News : सीएम साय बांटेंगे भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना की राशि, ट्राइबल गेम्स का होगा आगाज, गांव पहुंच अभियान के जरिए पार्टी को मजबूत कर रहे दीपक बैज, बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद अलर्ट मोड पर प्रशासन, शराब को प्लास्टिक बोतलों में बेचने का विरोध…समेत पढ़ें अन्य खबरें
- MP Board 5th 8th Result 2026: आज दोपहर 11:30 बजे आएगा परीक्षा परिणाम, इंतजार में 23 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं
- दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया दिल्ली बजट, फिल्म शूटिंग का नया हब बनी दिल्ली, दिल्ली बजट-2026 में सीएम रेखा गुप्ता ने खोला मुफ्त वाली स्कीमों का पिटारा, दिल्ली में पानी सप्लाई पर बड़ा संकट, चंद्रावल प्लांट हुआ ठप, AIIMS में 10 दिन भर्ती रहने के बाद हरीश राणा ने ली अंतिम सांस
