जालंधर। कनाडा के ओंटारियो प्रांत से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लासाले (विंडसर) में रहने वाली 45 वर्षीय भारतीय मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की उनके घर में चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। नैन्सी मूल रूप से पंजाब के जालंधर की रहने वाली थीं।
मिली जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने मंगलवार रात करीब 9:30 बजे नैन्सी के घर में घुसकर उन पर हमला किया। हमला इतना घातक था कि उन्हें अस्पताल जाने तक का मौका नहीं मिला और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
मां के गंभीर आरोप: गुरुद्वारे में बैठे हैं दुश्मन
नैन्सी की मां तेजेंद्र कौर ने मीडिया के सामने आकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने सीधे तौर पर इस हत्या के पीछे दुश्मनी और खालिस्तानी तत्वों का हाथ होने का अंदेशा जताया है।

खालिस्तानी कनेक्शन का आरोप
तेजेंद्र कौर ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के दुश्मन वहां के खालिस्तानी गुरुद्वारे में बैठे हैं। उन्होंने जसवीर सिंह रोडे के साढ़ू अवतार सिंह पर दुश्मनी रखने और नैन्सी पर माफी मांगने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। अब कनाडा पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन नैन्सी की मां के बयानों ने इस मामले को राजनीतिक और सांप्रदायिक रंग दे दिया है। भारत में रहने वाले उनके परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है।
- कहीं आप भी तो नहीं खा रहे कैमिकल में पका हुआ तरबूज? इस तरह करें पहचान…
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 26 March: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- Chaitra Navratri 2026: यह शक्तिपीठ कुछ अलग है, नवरात्रि में सीधी हो जाती है ‘मां कंकाली’ की झुकी गर्दन, 111 साल से जल रही अखंड ज्योति
- महाअष्टमी : कन्या पूजन के बिना अधूरा माना जाता है नवरात्रि, जानिए सही मुहूर्त और इसका महत्व…
- 26 March 2026 Panchang : चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि आज, जानिए शुभ काल…

