जालंधर पुलिस ने शाहकोट में एक आरोपी का एनकाउंटर किया है। आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने की फिराक में था, इस दौरान पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा, पर जब वह नहीं रूका तो पुलिस ने उस पर फायरिंग कर दी जिसमें वह घायल हो गया।
आरोपी की हालत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी को पहले रूकने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माना और फिर भी भागने की कोशिश कर रहा था, जिसके कारण पुलिस को उसके ऊपर गोली चलानी पड़ी इस दौरान घायल हुआ है। गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया है और अस्पताल में भर्ती करवाया है, वही अन्य फरार हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस बदमाशों का पीछा कर रही थी। इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई। वहीं जवाबी फायरिंग में गोली लगने से एक बदमाश सुखराज सिंह गंभीर घायल हो गया, जबकि 2 भागने में कामयाब हो गए। पुलिस का कहना है कि घायल बदमाश को काबू कर अस्पताल में भर्ती करवा दिया है और फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार तीनों बदमाश हत्या, लूटपाट, फायरिंग के मामले में वांछित थे।
- राबड़ी देवी ने उठाया छात्रा के खुदकुशी का मामला: नीतीश सरकार को जमकर लताड़ा, परीक्षा छुटने पर ट्रेन से कटकर की थी खुदकुशी
- ‘वो एक कातिल और धोखेबाज है…’, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर पर एक्स वाइफ ने लगाया सनसनीखेज आरोप, कहा- जबरन अबॉर्शन के लिए किया मजबूर
- एक ऐसा IAS जो राज्य का मुख्य सचिव तक बना, घोटाले का दाग एक सफल जीवन का अंत कर देता है, जाने पूरी बात
- किशनगंज में मामूली विवाद के बाद जेवर और नकदी लेकर महिला लापता, पति ने दर्ज कराई FIR
- शांत दिमाग और दृढ़ विश्वास ही शानदार परफॉर्मेंस की चाबी: मुख्यमंत्री मोहन माझी


