जापान ने बड़ा कदम उठाते हुए स्वदेशी विकसित लंबी दूरी की मिसाइलों का पहला बैच तैनात कर दिया है। जापान के सैन्य अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि देश की पहली लंबी दूरी की मिसाइलों को देश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में स्थित एक सेना कैंप में तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि मिसाइलों की तैनाती का मकसद देश की हमला करने की क्षमताओं को मजबूत करना है।

जापान बड़ा कदम उठाते हुए लंबी दूरी की मिसाइलों को तैनात कर दिया है। जापान रक्षा क्षेत्र में चुनौतियों के जवाब में अपनी हमला करने की क्षमता बढ़ा रहा है और इसी वजह से इस तरह का कदम उठाया गया है।

जहां एक तरफ पश्चिम एशिया में ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल ने जंग छेड़ रखी है, वहीं एशिया में एक नया मोर्चा खुलता नजर आ रहा है. जापान ने अब अपनी सैन्य ताकत को आक्रामक अंदाज में आगे बढ़ाते हुए लॉन्ग-रेंज मिसाइल तैनाती शुरू कर दी है, जिसका सीधा निशाना है चीन है. जापान के अपग्रेडेड Type-12 मिसाइल करीब 1000 किलोमीटर तक वार करने में सक्षम हैं. यानी ये मिसाइलें सीधे चीन के मुख्य भूभाग तक पहुंच सकती हैं.

रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमी ने पत्रकारों से कहा, “चूंकि जापान जंग के बाद के दौर में सबसे गंभीर और जटिल सुरक्षा माहौल का सामना कर रहा है, इसलिए जापान की प्रतिरोधक क्षमता और जवाबी कार्रवाई की क्षमता को मजबूत करने के लिए यह बेहद अहम कदम है। यह जापान के खुद की रक्षा करने के पक्के इरादे और क्षमता को दिखाता है।”

फिलहाल, आवासीय इलाके के पास मिसाइलों की तैनाती का विरोध कर रहे स्थानीय लोगों ने केंगुन कैंप के बाहर प्रदर्शन किया है। उनका कहना था कि इससे तनाव बढ़ेगा और इस बात का खतरा बढ़ जाएगा कि संभावित दुश्मन इस इलाके को निशाना बना सकते हैं।

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, जापान इस साल के अंत में अमेरिकी निर्मित 1,600 किलोमीटर (990 मील) की मारक क्षमता वाली टोमाहॉक क्रूज मिसाइलों को जापानी विध्वंसक जहाज JS चोकाई पर तैनात करने की भी योजना बना रहा है। इसके बाद इन मिसाइलों को सात अन्य विध्वंसक जहाजों पर भी तैनात किया जाएगा। जापान, चीन को अपने क्षेत्र की सुरक्षा के लिए मुख्य खतरा मानता है.

जापान की मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज की ओर से विकसित और निर्मित, अपग्रेड की गई टाइप-12 मिसाइलें लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम हैं। अपग्रेड की गई टाइप-12 मिसाइल की मारक क्षमता लगभग 1,000 किलोमीटर (620 मील) है। यह इसकी मूल मिसाइल की 200 किलोमीटर (125 मील) की मारक क्षमता से काफी अधिक है। मिसाइल की मारक क्षमता बढ़ने से यह चीन की मुख्य भूमि तक पहुंच सकती है। लंबी दूरी की इस मिसाइल की तैनाती से जापान को एक स्टैंडऑफ क्षमता मिल गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m