कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर. मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शौच करने गई किशोरी के साथ नकाबपोश चार युवकों ने गेहूं के खेत में सामूहिक दुष्कर्म किया. जब हालत गंभीर हो गई तो आरोपी खेत में ही युवती को छोड़कर फरार हो गए. घटना तीन दिन पहले की रात की बताई जाती है.

बताया जाता है कि एक गांव में 26 मार्च की रात 9 बजे नाबालिक लड़की शौच के लिए घर के बगल में गई हुई थी. जहां पर चार युवक उसको जबरदस्ती घर से 500 मीटर दूर गेहूं के खेत में उठा लें गए और वहां बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया. जब हालत गंभीर हो गई तो चारो उसे छोड़कर फरार हो गए. इधर रात ज्यादा होने के कारण जब किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. इसी बीच घर से 500 मीटर दूर युवती गंभीर अवस्था में मिली. आरोप है कि जाते जाते नकाबपोश युवकों ने नाबालिक को धमकाया कि अगर किसी से बताया तो पूरे परिवार को जान से मारकर खत्म कर देंगे.

इसे भी पढ़ें : UP में ‘मुर्दा’ सरकार, ‘सड़ा’ सिस्टम! झूठे हैं बहन-बेटियों की सुरक्षा के दावे, मेला देखकर लौट रही नाबालिग से गैंगरेप, यही है जीरो टॉलरेंस मुखिया जी?

चारों युवकों के डर से परिजनों ने किसी से भी घटना की जानकारी साझा नहीं ही. परिजनों ने युवती का इलाज करवाया, इसके बाद घटना का पता आसपास के लोगों चला तो कुछ लोगों ने परिवार वालों को हिम्मत दी और शुक्रवार की शाम पीड़ित युवती को लेकर कोतवाली पुलिस के पास पहुंचकर सामूहिक दुष्कर्म करने की तहरीर दिया. आरोप है कि पुलिस ने परिजनों से पहली तहरीर को हटवा दिया और दूसरी तहरीर लिखवाई गई. मामला सामूहिक दुष्कर्म का था इसलिए पुलिस ने पीड़ितों से कहा कि इसकी जांच की जाएगी. पीड़ित युवती का मेडिकल मुआयना तक नहीं कराया गया था. बल्कि उसकी मां के साथ कोतवाली परिसर में ही बैठाया गया था. फिलहाल पुलिस तीन युवकों से पूछताछ कर रही है.