कुंदन कुमार, पटना। बेऊर जेल में बंद बाहुबली जदयू विधायक अनंत सिंह भी वोटिंग करने के लिए आज विधानसभा पहुंचे, जहां उन्होंने एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया। वोटिंग के बाद मीडिया से बातचीत में अनंत सिंह ने कहा कि, पांचों सीट पर एनडीए उम्मीदवार की जीत होगी। वहीं, जब उनसे यह सवाल किया गया कि नीतीश कुमार अब राज्यसभा जा रहे हैं, तो उन्होंने इस सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया।
कोर्ट से मिली थी वोटिंग की अनुमति
बता दें कि राज्यसभा चुनाव में मतदान के लिए अनंत सिंह को कोर्ट से अनुमति मिली थी, जिसके बाद वह वोटिंग करने के लिए विधानसभा भवन पहुंचे थे। वोटिंग के बाद सुरक्षा के बीच वह वापस बेऊर जेल के लिए रवाना हो गए। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद हत्याकांड मामले में वह जेल में बंद हैं।
नीतीश के राज्यसभा जाने पर साधी चुप्पी
चुनाव के समय अनंत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि, अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बने तो वह विधायक भी नहीं रहेंगे। हालांकि अब जब नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं, तो ऐसे में जब मीडिया ने उनसे इस संबंध में सवाल पूछा तो उन्होंने इसपर कोई जवाब नहीं दिया।
बसपा विधायक ने राजद उम्मीदवार को किया वोट
बिहार विधानसभा के एक मात्र बीएसपी विधायक सतीश कुमार यादव ने भी राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान किया है। बसपा विधायक ने आरजेडी उम्मीदवार अजय धारी सिंह के लिए वोट डाला है। उन्होंने कहा कि, संविधान को बचाने और लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए हमने विपक्ष (महागठबंधन) का साथ दिया है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

