कुंदन कुमार, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद एडीआर और बिहार इलेक्शन वॉच के विश्लेषण में सामने आया है। बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा के विधायकों का औसत खर्च 27.36 लख रुपए रहा, जबकि जदयू के विधायकों का औसत खर्च 25.53 लख रुपए रहा है। एडीआर ने मंगलवार को विधायकों के चुनावी खर्च की रिपोर्ट जारी की है।
जारी रिपोर्ट के मुताबिक सबसे अधिक खर्च राजद के विधायक आलोक मेहता ने किया है, जबकि सबसे कम खर्च जदयू के विधायक प्रोफेसर नागेंद्र राउत ने किया है। राजद के विधायक ने आलोक मेहता ने 91% राशि खर्च की है, तो सबसे कम राशि चुनाव लड़ने में जदयू के विधायक प्रोफेसर नागेंद्र राउत ने की है। इन्होंने दो प्रतिशत राशि ही खर्च करके चुनाव में जीत हासिल की है। नागेंद्र राउत सुरसंड विधानसभा से विधायक हैं। वहीं, राजद के आलोक मेहता उजियारपुर से विधायक हैं।
आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में विधायकों को 40 लाख रुपए तक खर्च करने की सीमा तय कर दी गई थी। जबकि राज्य के माननीयों ने तय सीमा से बहुत कम खर्च दिखाया है। जेडीयू के विधायक प्रोफेसर नागेंद्र राउत ने तो महज 80 हजार रुपये में चुनाव लड़ लिया, जबकि अधिकतम खर्च की सीमा 40 लाख रुपये थी।
रिपोर्ट के अनुसार 100 विधायकों ने तय सीमा से 61% कम खर्च किए औसत खर्च 24.35 लाख रहा भाजपा के 88 विधायकों का औसत कर 27.36 लाख जदयू के 84 विधायकों का 25.3 लाख और राजद के 24 विधायकों का औसत खर्च 19.27 लाख रहा है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


