Bihar News: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र जारी है। इस दौरान महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर सदन के अंदर और बाहर विपक्ष लगातार सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है। विपक्ष लगातार यह आरोप लगा रहा है कि सरकार कानून व्यवस्था को बनाए रखने में फेल है। विपक्ष के प्रदर्शन पर आज शुक्रवार 13 फरवरी जदयू विधायक ने लालू-राबड़ी के शासनकाल का जिक्र करते हुए विपक्ष पर जोरदान निशाना साधा है।

श्याम रजक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, जंगल का जो जानवर है, अगर उसको शहर में ले आइएगा तो मन नहीं लगेगा। जंगल में ही उसको मन लगेगा। उन्होंने आगे कहा कि, जो जंगलराज के लोग थे उनको ये (एनडीए शासन का) राज शोभा नहीं देगा, क्योंकि यहां अमन चैन सब कुछ है।

जदयू विधायक ने कहा कि, घटनाएं होती हैं तो उस पर कार्रवाई भी होती है, अपराधी पकड़े भी जाते हैं, सजा भी होती है, लेकिन जंगलराज वाले लोगों को अच्छा नहीं लग रहा है। क्योंकि जंगल का जो जानवर होता है, वो जंगल में ही शोभा देता है।

वहीं, जब उनसे यह पूछा गया कि विपक्ष कहता है कि 2005 से पहले भी घटनाएं होती थीं, तो कार्रवाई भी होती थी। अपराधियों को गिरफ्तार भी किया जाता था। अगर यह जंगल राज नहीं है, तो फिर वो कैसे जंगलराज हो गया?

इसपर जवाब देते हुए जदयू विधायक श्याम रजक ने कहा कि, मैं उदाहण दूं कि कितने लोगों की गिरफ्तारी होती थी? मैं भी उसका अंग रहा हूं… मुझे वो लोग नहीं बताएं कि गिरफ्तारी होती थी और लोग पकड़े जाते थे। सारे लोग तो अगल-बगल बैठे होते थे। उन्होंने कहा कि, अगर मैं नाम लूंगा तो दूसरा बवाल हो जाएगा। अब्दुल बारी सिद्दीकी अच्छे आदमी हैं। मैं उनके बारे में नहीं कह रहा हूं, लेकिन उस राज (आरजेडी) में क्या-क्या नहीं होता था, जानकारी ले लीजिए कि कौन लोग राज चलाते थे।

ये भी पढ़ें- हत्या और बलात्कार की घटनाओं पर सरकार से जवाब की मांग, विधान परिषद के बाहर विपक्ष का भारी हंगामा, जदयू बोली- अब वो जमाना नहीं, जब….