Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में हुए एक भीषण सड़क हादसे में जदयू विधायक विभा देवी के बेटे अखिलेश कुमार की मौत हो गई। अखिलेश यादव के पिता राजबल्लभ प्रसाद यादव पूर्व मंत्री रह चुके हैं। मृतक अखिलेश कुमार विभा देवी और राजबल्लभ यादव के छोटे बेटे थे। गुरुवार को हुए इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
पटना में इलाज के दौरान मौत
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय हुई, जब अखिलेश कुमार अपने आवास से कार लेकर कहीं जाने के लिए निकले। इसी दौरान अचानक अनियंत्रित होने की वजह से उनकी तेज रफ्तार कार एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में उन्हें गंभीर चोट आई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकाला और अखिलेश को इलाज के लिए तत्काल पटना भेजा गया। हालांकि यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अखिलेश के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
राजनीति से दूर रहते थे अखिलेश
घर के सबसे छोटे बेटे की असामयिक मौत से विधायक विभा देवी और पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद यादव का परिवार गहरे सदमे में है। उनके आवास पर स्थानीय नेता और उनके शुभचिंतक उन्हें इस दुख की घड़ी में सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। बता दें कि माता-पिता के राजनीति में होने के बावजूद मृतक अखिलेश राजनीति से दूर रहते थे। अपने मिलनसार स्वाभव की वजह से वह सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में काफी सक्रिय रहते थे।
पिता पर नाबालिग से रेप का था आरोप
विभा देवी की बात करें तो मौजूदा समय में वह नवादा सीट से विधायक हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जदयू की टिकट पर चुनाव लड़ा था। वहीं, उनके पिता राजबल्लभ यादव राजद के पूर्व विधायक और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके हैं। 2016 में उनपर नाबालिग से रेप का आरोप लगा था, जिसमें उन्हें 10 साल की सजा सुनाई गई थी। पिछले साल ही वह जेल से बरी होकर बाहर आए हैं।
ये भी पढ़ें- Bihar Weather Report: बिहार के सभी 38 जिलों में तबाही मचा सकता है मौसम! तेज बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

