कुंदन कुमार/ पटना। बिहार की राजनीति में जुबानी जंग तेज हो गई है। निर्दलीय सांसद पप्पू यादव द्वारा अपनी जान को खतरा बताए जाने और पटना, दिल्ली व पूर्णिया के नेताओं पर जेल में मरवाने की साजिश रचने के आरोप पर जेडीयू ने जोरदार पलटवार किया है। जदयू विधान पार्षद नीरज कुमार ने पप्पू यादव को ‘राजनीति का कायर’ करार देते हुए उनके दावों की धज्जियां उड़ाई हैं।
नाम बताने में डर कैसा?
नीरज कुमार ने कहा कि अगर पप्पू यादव को अपनी हत्या की साजिश का पता है, तो उन्हें उन तीन नेताओं का नाम सार्वजनिक करना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, लॉरेंस बिश्नोई की धमकी से नहीं डरने का दावा करने वाले पप्पू यादव अब नेताओं का नाम लेने से क्यों डर रहे हैं? यह उनकी कायरता और दोहरे चरित्र को दर्शाता है।
जेल जाते ही स्ट्रेचर, बाहर आते ही उड़ान
नीरज कुमार ने पप्पू यादव के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह सिर्फ हवाबाजी और नौटंकी करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल जाते ही पप्पू यादव बीमार होकर स्ट्रेचर पर आ जाते हैं और रोने लगते हैं, लेकिन बाहर निकलते ही बिल्कुल ठीक होकर उड़ने लगते हैं। बिश्नोई प्रकरण में उनका असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है।
अपराधिक इतिहास और बारगेनिंग का आरोप
जदयू एमएलसी ने पप्पू यादव के अतीत पर प्रहार करते हुए कहा कि जिन पर डकैती, हत्या, अपहरण, जबरन वसूली और दंगे जैसे गंभीर मामले दर्ज हों, वे क्या सिद्ध करेंगे? उन्होंने सवाल उठाया कि रूपेश हत्याकांड जैसे मामलों में पप्पू यादव अब तक चुप क्यों थे? क्या वे केवल बारगेनिंग कर रहे थे? उन्होंने सलाह दी कि पप्पू यादव को कोर्ट जाना चाहिए, न कि केवल बयानबाजी करनी चाहिए।
अमिताभ दास पर पलटवार
पॉलिटिकल मेंटल क्रैक पूर्व आईपीएस अमिताभ दास द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत पर लगाए गए आरोपों को नीरज कुमार ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अमिताभ दास पॉलिटिकल मेंटल क्रैक हैं और मानसिक रूप से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। उन्होंने चुनौती दी कि अगर उनके पास सबूत थे, तो अब तक उन्हें पेश करने से किसने रोका था?
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


