कुंदन कुमार, पटना। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस समय केरल में और विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान वे लगातार लोगों से कह रहे हैं कि वो लालू जी का संदेश लेकर आए हैं। साथ ही केरल में एलडीएफ के जीत का दावा भी कररहे हैं, जिसपर जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। बता दें कि राजद केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) के साथ गठबंधन में है और वहां 3 सीटों पर चुनाव भी लड़ रही है।
जैसा खाइएगा वैसा ही दिमाग होगा- नीरज कुमार
जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी के बयान पर तंज कसते हुए कहा है कि, जैसा अन्न खाइएगा वैसा ही दिमाग हो जाएगा। उन्होंने कहा कि, तेजस्वी यादव भ्रष्टाचारियों का अन्न खा रहे हैं। लालू जी का संदेश लेकर वह केरल गए हैं। तेजस्वी यादव पढ़ाई में फेल, क्रिकेट में फेल, तेजस्वी यादव इंटर स्टेट पॉलिटिकल क्रिमिनल हैं। दिल्ली में इन पर मुकदमा दर्ज है। और ये केरल में जाकर बिहार को पिछड़ा बता रहे हैं।
नीरज कुमार ने कहा कि, तेजस्वी को पता नहीं कि बिहार कितना आगे बढ़ गया है। बड़े-बड़े भवन और महासेतु से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग का जाल बिछा हुआ है। ये सब बात उन्हें नहीं पता है। जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाती रही है और आगे भी सबक सिखाती रहेगी।
तेजस्वी को बिहार से प्रेम नहीं- बीजेपी
जदयू के अलावा बीजेपी ने भी तेजस्वी पर निशाना साधा है। बीजेपी प्रवक्ता डॉ. प्रीति शेखर ने कहा कि, तेजस्वी यादव के हृदय में ना बिहार से प्रेम हैं और ना ही बिहार वासियों से। तभी तो केरल की धरती से जाकर बिहार को सबसे पिछड़ा और गरीब राज्य बता रहे हैं। प्रीति शेखर ने आगे कहा कि, दरअसल यही उनकी फितरत है, जिससे उनका हाल आज सबके सामने है।
तेजसवी बोले- फिर बनेगी एलडीएफ की सरकार
बता दें कि आज 1 अप्रैल को तेजस्वी यादव केरल के कोझिकोड पहुंचे हुए हैं, जहां मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, उन्हें पूरा भरोसा है कि इस बार LDF फिर से चुनाव जीतेगा और सरकार बनाएगा। तेजस्वी ने कहा कि, जिस प्रकार से केरलम में पिछले 10 सालों में जो काम हुआ है, हम बिहार से आते हैं जो देश का सबसे गरीब राज्य है इसलिए हम उस विकास को समझ सकते हैं।
तेजस्वी ने आगे कहा कि, स्वास्थ्य और शिक्षा की बात करें तो भी हमारा (बिहार) प्रदेश सबसे नीचे पायदान पर है, लेकिन केरलम में शिक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य विभाग उच्चतम है। हम केरलम के विकास का उदाहरण देते हैं। बावजूद इसके कि केंद्र सरकार ने केरलम के साथ सौतेला व्यवहार किया है। हम चाहते हैं कि एक बार फिर LDF ही चुनाव जीते।
ये भी पढ़ें- खान एवं भूतत्व विभाग की बड़ी कामयाबी, राजस्व संग्रह में पुराने सारे रिकॉर्ड टूटे
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

