Israel Iran Conflict: अमेरिका-इजराइल के संयुक्त हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई, जिसे लेकर दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। वहीं, इस मामले पर अब जदयू की प्रतिक्रिया सामने आई है। पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई और उनके साथ रहने वालों की जिस दुर्दांत तरीके से हत्या की गई। अमेरिका इजराइल जिस तहर से ईरान पर हमला कर रहा है, वहीं, ईरान भी ताबड़तोड़ जवाबी हमला कर रहा है। ऐसे में पक्ष या विपक्ष का सवाल नहीं है, बल्कि यह मानवता की रक्षा का सवाल है।
नीरज कुमार ने कहा कि, मध्य पूर्व में हिंसा केवल हमारे देश के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि, अमेरिका, इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले और उसकी जवाबी कार्रवाई ने सारी दुनिया को चिंता में डाल दिया है। अबू धाबी जैसी विभिन्न जगहों पर बिहार के लोग प्रवास करते हैं। दुनिया के सभी शांतिकामी लोगों को एकजुट होना चाहिए।
जदयू प्रवक्ता ने इस दौरान एसआईआर को लेकर भी अपना पक्ष रखा। नीरज कुमार ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि, जो जनहित के मुद्दे पर गंभीर नहीं रहते हैं, वही SIR का मुद्दा उठाते हैं। उन्होंने कहा कि, हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में SIR एक मुद्दा बन गया था और जनता की अदालत में हार गए। चुनाव आयोग ने इसके पहले भी SIR किया है, तो कभी बहस का विषय नहीं बनना चाहिए।
ये भी पढ़ें- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद गृहनगर पटना में अपनी पहली होली मनाएंगे नितिन नबीन, रंगों के बीच सजेगा सियासी मंच
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


