Bihar News: खगड़िया में आज शुक्रवार की सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में पूर्णिया छात्र जदयू के जिलाध्यक्ष राजू मंडल की दर्दनाक मौत हो गई। वह एक शादी समारोह में शामिल होकर मुजफ्फरपुर से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पसराहा के पास एनएच-31 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में जहां, उनकी मौक पर ही मौत हो गई। वहीं, कार सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा इतना भयानक था की कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और डायल 112 की पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को मेदांता अस्पताल पटना रेफर कर दिया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
उधर दूसरी ओर पुलिस ने राजू मंडल के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई। शुरुआती जांच में पुलिस तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण मान रही है। जदयू छात्र नेता की मौत के बाद परिजनों में मातम का माहौल है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इलाके में मातम पसरा हुआ है।
ये भी पढ़ें- ‘खिलाड़ी आदमी हैं…’, सदन में तेजस्वी की एंट्री पर अशोक चौधरी ने कसा तंज, बोले- कभी CM के फॉलोअर थे, आज हो रही तकलीफ
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


