Bihar Crime: बिहार के दरभंगा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में अलीनगर सीट से बीजेपी विधायक और लोक गायिका मैथिली ठाकुर की मां के किमती गहने और घड़ी चोरी हो गए। यह घटना उस समय घटी, जब मैथिली ठाकुर की मां एक सामाजिक बैठक में शामिल होने पहुंची थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

बता दें की पूरा मामला 1 फरवरी 2026 का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मैथिली ठाकुर की मां भारती ठाकुर 1 फरवरी की रात अपने बेटे के साथ लालापट्टी गांव में एक बैठक में हिस्सा लेने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने अपना पर्स गाड़ी में ही छोड़ रखा था। इस दौरान अज्ञात चोरों ने उनके किमती हीरे के गहने और किमती घड़ी पर अपना हाथ फेरते हुए उसे साफ कर दिया।

चोरी की इस घटना के बाद भारती ठाकुर ने 11 फरवरी को घनश्यामपुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी हुई, जिससे चोरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी की जा सके। पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लेंगे।

ये भी पढ़ें- जहानाबाद: महाशिवरात्रि पर बड़ा हादसा, देवघर पूजा करने जा रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, ससुर और बहू की मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल