महाकुंभ 2025 में चर्चा में आए आईआईटी बाबा अभय सिंह शादी के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर अपनी नई जिंदगी को लेकर सामने आए हैं। उन्होंने कर्नाटक की इंजीनियर प्रतिका से 15 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के अघनजर महादेव मंदिर में विवाह किया था।

झज्जर। महाकुंभ 2025 में चर्चा में आए आईआईटी बाबा अभय सिंह शादी के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर अपनी नई जिंदगी को लेकर सामने आए हैं। उन्होंने कर्नाटक की इंजीनियर प्रतिका से 15 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के अघनजर महादेव मंदिर में विवाह किया था।

अब अभय सिंह ने अध्यात्म और शिक्षा को जोड़ने की दिशा में एक बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा की है। वे “श्री यूनिवर्सिटी” या “सनातन यूनिवर्सिटी” की स्थापना की योजना पर काम कर रहे हैं।

तीन प्लेटफॉर्म साझा, फंडिंग का विकल्प भी खुला

अभय सिंह ने सोशल मीडिया पर तीन प्लेटफॉर्म साझा किए हैं, जिनके जरिए इस प्रस्तावित यूनिवर्सिटी के लिए फंडिंग जुटाने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि जिन बातों को प्रमुखता मिलनी चाहिए थी, उन्हें नजरअंदाज किया गया।

बताया जा रहा है कि इन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से ऑनलाइन सहयोग और आर्थिक सहायता का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है।

अध्यात्म और शिक्षा का होगा संगम

अभय सिंह के अनुसार, प्रस्तावित यूनिवर्सिटी में पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ ध्यान, क्रिया साधना और सनातन मूल्यों को भी शामिल किया जाएगा। उनका कहना है कि यह मॉडल छात्रों को मानसिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाने में मदद करेगा।

गांव पहुंचने पर उमड़ी भीड़

शादी के बाद जब अभय सिंह अपने पैतृक गांव झज्जर पहुंचे, तो उनके पिता के कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। समर्थकों और अनुयायियों ने उनसे मुलाकात की और सेल्फी लेने के लिए भी भीड़ देखी गई।