Jodhpur Crime News: जोधपुर में शनि मंदिर (Shani Mandir) के नाम पर लोगों को ठगने का मामला सामने आया है. जोधपुर पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी अपने दो अन्य साथियों के साथ घर-घर रसीद काटने के बहाने रैकी (Rekki for Theft) कर रहे थे. माना जा रहा है कि उनकी मंशा चोरी करने की थी.
कुड़ी भगतासनी इलाके में पकड़े गए ठग
यह मामला कुड़ी भगतासनी (Kudi Bhagtasni) सेक्टर 9 के शनि मंदिर से जुड़ा है. दो युवकों ने खुद को हिंदू बताकर शनि मंदिर के नाम पर फर्जी रसीदें काटनी शुरू की. ग्रामीणों को उनके बोलने और पहनावे पर शक हुआ. पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना असली नाम मोहसिन और आमिर खान बताया.

गिरफ्तारी के दौरान हंगामा
संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी. कुड़ी भगतासनी थाने की पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया.
कार चोरी (Car Theft) में भी शामिल होने का शक
संजय भाग्यानी नामक स्थानीय व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया कि 26 नवंबर को उनकी कार के टायर चोरी हो गए थे. इस घटना के सीसीटीवी फुटेज में जो संदिग्ध नजर आए, वे गिरफ्तार युवकों से मिलते-जुलते हैं. पुलिस ने मोहसिन खान और आमिर खान को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
फर्जी रसीदों के पीछे चोरी की साजिश
29 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे, संजय भाग्यानी ने देखा कि गली में दो युवक शनि मंदिर के नाम पर रसीद काटने के बहाने घूम रहे थे. पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि वे चार लोग हैं और फर्जी पहचान के सहारे यह काम कर रहे थे. मौके पर मौजूद दो अन्य साथी फरार हो गए.
पुलिस कर रही है पूछताछ
गिरफ्तार किए गए युवकों ने कबूल किया कि वे पहले भी कई बार इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहे हैं. पुलिस उनके दो फरार साथियों की तलाश कर रही है.
चोरी और ठगी रोकने की अपील (Fraud Awareness)
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखें और तुरंत पुलिस को सूचित करें. चोरी और ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए सतर्कता बेहद जरूरी है.
पढ़ें ये खबरें
- गया में वकील पर जानलेवा हमला, आक्रोशित अधिवक्ताओं ने निकाला पैदल मार्च, थाना प्रभारी को हटाने की मांग
- Middle East Crisis का MP में क्या असर? 3 सदस्यीय मंत्री-अधिकारियों की समिति का गठन, आपूर्ति व्यवस्था की करेंगे निगरानी, CM डॉ. मोहन ने कहा- पैनिक होने की जरूरत नहीं
- ओडिशा विधानसभा में बिजली आपूर्ति और स्मार्ट मीटर को लेकर हुई तीखी बहस
- साय कैबिनेट की बैठक : कर्मचारी चयन मंडल और छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्रय विधेयक को मंजूरी, राजनांदगांव में बनेगी अत्याधुनिक क्रिकेट अकादमी…समेत पढ़ें अन्य फैसले
- ‘सिलेंडर पर सरकार के मुंह क्यों सिले हैं?’ LPG की सप्लाई को लेकर शासन पर बरसे अखिलेश, कहा- गलत नीतियों का खामियाजा जनता क्यों भुगते?
