धनबाद के भागाबांध ओपी क्षेत्र के केंदुआडीह जंगल में बीडीडीएस टीम ने बड़ी कार्रवाई की. टीम ने वहां बम को नष्ट किया. बम नष्ट करते समय तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, लेकिन किसी को चोट नहीं आई. बता दें कि, आज सुबह रांची और धनबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रिंस खान के गुर्गों के खिलाफ मुठभेड़ की. इस मुठभेड़ में तीन गुर्गे घायल हुए. पुलिस ने घटनास्थल से एक जिंदा बम, पिस्टल और कई अहम हथियार बरामद किए. घायल आरोपियों में बिक्की डोम, अफ़ज़ल और कुबेर सिंह उर्फ अमन सिंह शामिल हैं. 

झारखंड के धनबाद में सोमवार सुबह पुलिस और गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसके बाद तीन बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। घायल तीनों आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रांची पुलिस ने धनबाद पुलिस के सहयोग से धनबाद में छिपे प्रिंस खान के तीन अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया। उनके पास से हथियार-गोलियों के अलावा बम भी बरामद किए गए। रांची पुलिस की स्पेशल टीम ने ये एनकाउंटर किया है।

राजधानी रांची में प्रिंस खान के नाम पर वर्चुअल नंबरों से कॉल के जरिए मांगी जा रही रंगदारी और एक रेस्टोरेंट में गोलीबारी की घटना के बाद रांची और धनबाद पुलिस ने यह ऑपरेशन शुरू किया था। तकनीकी जांच में पता चला कि कुबेर नाम का बदमाश धनबाद में छिपकर रांची के व्यवसायियों को धमका रहा था।

पुटकी थाना क्षेत्र के भागाबांध ओपी इलाके में रांची और धनबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के गिरोह के दो अपराधियों को पैर में गोली लगी है, जबकि एक अन्य भागने के क्रम में पैर टूटने से घायल हो गया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान कुबेर, विक्की डोम और अमन अफजल के रूप में हुई है, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आपको बताते चले कि धनबाद पुलिस और प्रिंस खान के गुर्गों के साथ एक सप्ताह में यह दूसरी बड़ी मुठभेड़ है। हाल ही में कुछ दिन पूर्व पुलिस ने धनबाद के भुईफोड़ स्थित फायरिंग जोन में प्रिंस खान के एक गुर्गे के साथ मुठभेड़ हुई थी। जिसमें पुलिस एनकाउंटर में एक गुर्गे को पैर में गोली लगी थी। दूसरा गुर्गा फरार हो गया था। जिसे बाद में कुछ घंटों के अंदर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

सूचना की पुष्टि होते ही रांची और धनबाद पुलिस की विशेष टीम ने भागाबांध इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरा देख अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में कुबेर और विक्की डोम को गोली लगी है, जबकि भागने की कोशिश में अमन अफजल का पैर टूट गया।

धनबाद के एसएसपी स्वयं मौके पर मौजूद हैं। पुलिस को पूछताछ के दौरान प्रिंस खान गिरोह के अगले मंसूबों और उनके मददगारों के बारे में कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस सूत्रों का दावा है कि इन गिरफ्तारियों के साथ ही हाल में रांची के एयरपोर्ट क्षेत्र स्थित होटलकर्मी की हत्याकांड का भी खुलासा हो गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m