डेराबस्सी। डेराबस्सी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कोर्ट में तैनात एक महिला जज के गनमैन ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गनमैन का शव एक कार में पड़ा मिला। मृतक की पहचान 34 साल के हरजीत सिंह के रूप में हुई है। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी और दस साल का एक बेटा है। पुलिस ने मौके पर पहुचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जाच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह हत्या है कि आत्महत्या। परिवार के लोगों से भी इस विषय में पूछताछ होगी, जिसके बाद आगे की जानकारी सामने आयेगी। मृतक के चाचा के बेटे जशन ने बताया कि उसे ऐसी कोई परेशानी नहीं थी, जिसके चलते उसने आत्महत्या की हो।

डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है और फोरेंसिक टीम बुलाकर नमूने लिए गए है। उन्होंने कहा कि मामले की जाँच की जा रही है, जिसके बाद सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने दावा किया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
- CG News : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, पीड़िता को 4 लाख देने का भी आदेश
- MP-UP को जोड़ेगा नया फोर लेन बायपास: CM डॉ. मोहन ने PM मोदी और केन्द्रीय मंत्री गडकरी का जताया आभार, ट्रैफिक का कम होगा दबाव
- रफ्तार ने रोक दी सांसेंः अनियंत्रित होकर डिवाइडर से भिड़ी कार, 2 की मौके पर मौत, 4 का हाल देख चीख पड़े लोग
- MP में अहमदाबाद के शख्स की मौत, होटल में संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश, मचा हड़कंप
- Former BJP MLA Death : पूर्व भाजपा विधायक जागेश्वर राम भगत का निधन, CM साय ने जताया शोक

