प्रमोद कुमार/ कैमूर। जिले में नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्मनाशा इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, दुर्गावती पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे-19 पर कर्मनाशा के पास एक दुकानदार अपनी दुकान की आड़ में अवैध रूप से गांजे की सप्लाई कर रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए दुर्गावती थाना प्रभारी गिरीश कुमार और अंचलाधिकारी सदानंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने दुकान पर औचक छापेमारी की।
तलाशी में मिला प्रतिबंधित पदार्थ
दुकान की सघन तलाशी के दौरान पुलिस ने छिपाकर रखा गया 2 किलो गांजा बरामद किया। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से तौल के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले तराजू और बाट भी जब्त किए हैं। बरामद किए गए गांजे की बाजार में कीमत हजारों रुपये आंकी जा रही है।
आरोपी की पहचान और न्यायिक कार्रवाई
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के खजुरा गांव निवासी लक्ष्मण पांडेय के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी काफी समय से इस अवैध कारोबार में संलिप्त था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


