प्रमोद कुमार, कैमूर। चैनपुर प्रखंड में आज उस वक्त मातम पसर गया, जब शैक्षणिक भ्रमण (Tour) पर पटना जा रही स्कूली बस शिक्षकों और स्कूली बच्चों से भरी बस भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में संजय राय समेत दो शिक्षकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक शिक्षक संजय राय यूपी के मिर्जापुर निवासी थे।
हादसे कि सूचना जैसे ही चैनपुर पहुंची, पूरे प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और स्थानीय बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार बस में 37 बच्चे 6 शिक्षक और एक अभिभावक बस में सवार होकर चैनपुर से पटना के लिए रवाना हुए थे। यात्रा के दौरान रास्ते में बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है, लेकिन कुछ शिक्षकों की स्थिति अत्यंत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही शिक्षकों के पैतृक गांवों में कोहराम मच गया। चैनपुर प्रखंड के उन घरों में, जहां सुबह खुशी-खुशी विदाई हुई थी, अब वहां केवल चीखें सुनाई दे रही हैं। कई परिजन अपनों की कुशलता जानने के लिए घटनास्थल और अस्पतालों की ओर दौड़ पड़े हैं कैमूर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और राहत कार्यों में जुटे हैं
इस दर्दनाक हादसे के बाद चैनपुर प्रखंड के स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह पूरे क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। हादसे के सम्मान यह एक अत्यंत हृदयविदारक घटना है। पूरा प्रखंड इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


