प्रमोद कुमार, कैमूर। जिला पुलिस को दो बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल पुलिस ने चांद थाना क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले ही 5 बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 3 देशी कट्टा और एक गोली बरामद हुआ है। गिरफ्तार बदमाशों में से तीन का पहले भी आपराधिक इतिहास रह चुका है। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ करने में जुटी हुई है।
11 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

वहीं, दूसरी तरफ कुदरा थाना क्षेत्र में अहले सुबह पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक सूटकेस से 11.7 किलो गंजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर गांजे को कुदरा से सकरी के रास्ते रोहतास के चेनारी ले जाने के फिराक में थे।
हथियार के साथ 5 अपराधी गिरफ्तार- एसपी
कैमूर एसपी हरि मोहन शुक्ला ने बताया कि, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पांच अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए हथियार के साथ इकट्ठा हुए हैं। सूचना का सत्यापन कर मौके पर पहुंची चांद पुलिस ने सभी 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके पास से तीन देशी कट्टा और एक गोली बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि, पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी हुई है। यह पता लगाया जा रहा है कि वे कब और कौन सी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।
आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
इसके अलावा एसपी हरि मोहन शुक्ला ने बताया कि, आज कुदरा में वाहन चेकिंग के दौरान सुबह 4 बजे एक वाहन से सूटकेस बरामद हुआ, जिसमें से 11.7 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि, गांजा तस्कर कुदरा सकरी के रास्ते रोहतास के चेनारी ले जाने वाले थे। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि वे कहां से गांजा लेकर आ रहे ते और कहां इसकी सप्लाई होनी थी और कौन-कौन इस तस्करी में शामिल है? कैमूर एसपी ने बताया कि, कार्रवाई करते हुए सभी को न्यायायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
ये भी पढ़ें- शराब ने छीनी आंखों की रोशनी और अपनों का साथ, समाप्त साह बने 5वें शिकार, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा पांच
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

