Kamada Ekadashi 2026 : आने वाली कामना एकादशी तिथि को लेकर भक्तों में धर्म की स्थिति बनी हुई है क्योंकि तिथि 2 दिन पड़ रही है ऐसे में किस दिन व्रत किया जाए और किस दिन पारायण इसे लेकर लोगों में कंफ्यूजन है. पंचांग के अनुसार एकादशी तिथि 28 मार्च को सुबह 8:45 बजे से शुरू होकर 29 मार्च को सुबह 7:46 बजे तक रहेगी. ऐसे में तिथि दो दिन रहने के कारण भक्तों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. उदया तिथि के आधार पर 29 मार्च, रविवार को व्रत रखना सही माना गया है. इसी दिन कामदा एकादशी का व्रत किया जाएगा.

पूजा का मुहूर्त एवं व्रत पारण

पूजा के लिए 29 मार्च को सुबह 7:48 से दोपहर 12:26 बजे तक का समय शुभ होगा. इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ माना गया है. व्रत का पारण 30 मार्च 2026, सोमवार को सुबह 06:13 से 07:09 बजे के बीच किया जाएगा. इस दिन द्वादशी तिथि रहेगी और व्रत पूरा किया जाएगा.

कामदा एकादशी का महत्व

हर साल 24 एकादशी आती है इसमें से काम का एकादशी को विशेष माना गया है. एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है. इसका विशेष महत्व माना जाता है. महीने में दो बार आने वाली एकादशी में चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी कहा जाता है. मान्यता यह भी है कि इस दिन व्रत रखने और भगवान हरि की पूजा करने से पापों से मुक्ति मिलती है.

कामदा एकादशी का पुराणों में वर्णन

कहते हैं कि इस व्रत का असर इतना माना गया है कि बड़े से बड़े दोष भी दूर हो सकते हैं. इससे शाप से भी मुक्ति मिल सकती है. साथ ही नकारात्मक दोष दूर होते हैं. इस दिन पूजा, मंत्र जाप, कथा सुनना और दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है. इन कार्यों को करने से मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता है.