Kangana Ranaut Attack On Rahul Gandhi: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा जुबानी हमला बोला है। कंगना रनौत ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बर्ताव की कड़ी आलोचना की है। कंगना रनौत ने कहा कि उन्हें बात करने की तमीज नहीं है। राहुल गांधी टपोरी की तरह आते हैं, तू-तड़ाक करते हैं। उनके आते ही महिला सांसद असहज महसूस करती हैं।
भाजपा सांसद ने आगे कहा कि राहुल गांधी इंटव्यू के दौरान हूटिंग कॉल्स करते हैं। वह किसी के साथ भी तू-तड़ाक करके बात करने लगते हैं। कहते हैं- आजा…आजा। साथ ही, कंगना रनौत ने राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी की तारीफ की और कहा कि राहुल गांधी को उनसे सीखना चाहिए।
कंगना का यह बयान उस विवाद के बाद आया है, जिसमें 12 मार्च को संसद परिसर के मकर द्वार पर राहुल गांधी के चाय-नाश्ता करने को लेकर आलोचना हुई थी। इस मामले में 84 पूर्व ब्यूरोक्रेट्स, 116 पूर्व सैनिक और 4 वकीलों ने एक ओपन लेटर लिखकर राहुल गांधी से देश के लोगों से माफी की मांग की है। जब कंगना रनौत से पूछा गया कि जिस तरह से ब्यूरोक्रेट्स ने एक लेटर लिखा है और उसमें ये कहा है कि राहुल गांधी का जो आचरण है, जो एटीट्यूड है पार्लियामेंट में, वो सही नहीं है। उस पर क्या कहेंगी आप? तो उन्होंने कहा कि हां बिल्कुल, हम महिलाओं को उनको देखकर बहुत ज्यादा अनकंफर्टेबल फील होता है क्योंकि एकदम जैसे टपोरी की तरह वो आते हैं। और किसी से भी तू-तड़ाक करते हैं। कोई इंटरव्यू दे रहा हो तो उनको वो हूटिंग कॉल्स करते हैं।
प्रियंका गांधी वाड्रा से सीखें राहुल गांधी-कंगना रनौत
इस दौरान कंगना रनौत ने राहुल गांधी की बहन और कांग्रेस पार्टी एमपी प्रियंका गांधी वाड्रा के बर्ताव की सराहना भी की। उन्होंने कहा, ‘उन्हें अपनी बहन को देखना चाहिए। उनका आचरण, उनका बर्ताव कितना अच्छा है। उनके एटिकेट्स कितने अच्छे हैं। लेकिन,मैं कहना चाहूंगी कि राहुल गांधी का शर्मनाक है।’
कांग्रेस सांसद बोलीं- कंगना को राहुल पर बोलने का हक नहीं
कांग्रेस सांसद ज्योतिमणि ने भाजपा सांसद कंगना रनौत पर कहा- कंगना रनौत की बातें उनके चरित्र को दर्शाती हैं। सिर्फ अच्छे कपड़े पहन लेने या सेलिब्रिटी होने से कोई अच्छा इंसान नहीं बन जाता। यही उनकी राजनीति का स्तर है, इसलिए वास्तव में उन्हें राहुल गांधी के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है।
पूर्व PM देवगौड़ा ने सोनिया से कहा था- राहुल को समझाएं
बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (एस) नेता एचडी देवगौड़ा ने राहुल के व्यवहार को लेकर 16 मार्च को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेटर लिखा था। उन्होंने लिखा- विपक्ष की वरिष्ठ नेता होने के नाते आप अपने सांसदों से बात करें और संसदीय मर्यादा बनाए रखने के लिए उन्हें समझाएं। 92 साल के देवगौड़ा ने दो पेज के लेटर में राहुल के हाल के प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए कहा कि संसद के बजट सत्र के दौरान लगातार नारेबाजी, पोस्टर दिखाने और धरना-प्रदर्शन से लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा को नुकसान पहुंच रहा है। संसद परिसर में सीढ़ियों पर बैठकर चाय-नाश्ते के साथ प्रदर्शन करना संस्थान की गरिमा को कम करता है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

