कन्नौज. छिबरामऊ कोतवाली के भाऊलपुर में एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. वहीं इस दुर्घटना में 4 लोग घायल भी हुए हैं. कोयले से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटने से ये हादसा हुआ है. इस दुर्घटना का सीएम योगी ने संज्ञान लिया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. वहीं मृतकों के आश्रितों को 5 लाख रुपये का मुआवजा घोषित किया है. सीएम ने घायलों के समुचित और बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं. साथ ही प्रशासन को राहत और बचाव कार्य तेज करने का निर्देश दिया है.
हादसे को लेकर एआरटीओ का बयान भी सामने आया है. जिसमें उनका कहना है कि हादसे का कारण जांच के बाद ही सामने आएगा. एआरटीओ का कहना है कि ट्रक ओवरलोड नहीं था. इधर हादसे की सूचना पर डीएम और एसपी घटनास्थल पर पहुंचे. एसपी ने बताया कि हादसे में 2 की मौत हुई है और 4 घायल हुए हैं.
इसे भी पढ़ें : मथुरा नाव हादसा : गोताखोरों ने निकाले दो और शव, 13 हुई मृतकों की संख्या, अब भी तीन की तलाश
बताया जा रहा है कि बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ये हादसा हुआ है. बाइक सवार रॉन्ग साइड से आ रहा था. जिस वजह से कोयले से लदी ट्रक उसे बचाने के चक्कर में पलट गई. इसके नीचे आने से 60 वर्षीय कन्हैया, 14 वर्षीय अंशिका की मौत हो गई. कुल 6 लोग इस हादसे का शिकार हुए हैं. इन्हें सीएम विवेकाधीन कोष से 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

