कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अक्सर अपनी कॉमेडी को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. हाल ही में वो मुंबई में आयोजित नेटफ्लिक्स के ‘व्हाट्स नेक्स्ट’ इवेंट में शामिल हुए थे, जहां वो मंच पर दिए अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं. अब लोग इसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जोड़कर देख रहे हैं. इस दौरान का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

‘इंडिया की नजर तो बहुत समय से आप पर है कपिल’
बता दें कि इस इवेंट में नेटफ्लिक्स इंडिया की सीईओ मोनिका शेरगिल ने स्टेज पर आकर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की लंबी पार्टनरशिप की तारीफ किया है. इस दौरान उन्होंने हिंदी में मजाकिया अंदाज में कहा, ‘हमारी नजर, इंडिया की नजर तो बहुत समय से आप पर है, कपिल… होपफुली 11 मुल्कों की पुलिस की नजर नहीं होनी चाहिए.’ जिसके बाद वहां मौजुद ऑडियंस जोर-जोर से हंसने लगी.
Read More – ISPL सीजन 3 में शामिल हुए Salman Khan, मैदान का राउंड लगाकर फैंस को किया एंटरटेन …
‘एक-दो मुल्कों के गैंगस्टर भी लगे हुए हैं आजकल’
इतना सुनते ही कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने कहा- ‘एक-दो मुल्कों के गैंगस्टर भी लगे हुए हैं आजकल.’ यह सुनते ही हॉल में लोग हंसने लगे. हालांकि कपिल को तुरंत एहसास हुआ कि बात संवेदनशील हो सकती है तो उन्होंने मजाक में मीडिया से कहा कि इस लाइन को काट दिया जाए. मगर तभी उन्हें याद आया कि यह इवेंट लाइव ब्रॉडकास्ट हो रहा है, जिसके बाद माहौल और ज्यादा मजेदार हो गया था.
Read More – Battle Of Galwan के पहले गाने ‘मातृभूमि’ का टीजर आया सामने, 24 जनवरी को रिलीज होगा फुल सॉन्ग…
दरअसल, जुलाई 2025 में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के कनाडा वाले कैफे ‘Kaps Caffe’ पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दिया था. यह कैफे ब्रिटिश कोलंबिया के सरे (Surrey) में ओपन किया गया था. अच्छी बात ये रही की इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था. कपिल के कैफे पर 2025 में कुल तीन बार फायरिंग हुई पहली बार जुलाई, फिर अगस्त और फिर अक्टूबर में हुई थी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


