टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. शादी के करीब 4 साल बाद वो मां बनने जा रही हैं. उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर पति वरुण बंगेरा (Varun Bangera) के साथ खूबसूरत फोटो शेयर करते हए फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर किया है. इस कपल ने इंस्टाग्राम पर बहुत सारी क्यूट फोटोज शेयर किया है.

शेयर किए गए फोटो में दोनों ने “Mom” और “Dad” लिखी कैप पहन रखा है. वहीं, एक फोटो में करिश्मा वरुण को गले लगाती दिख रही हैं, जबकि दूसरी में दोनों हाथ पकड़े हुए छोटे-से बेबी शूज थामे हुए हैं. एक और प्यारी तस्वीर में कपल अपने पेट डॉग्स के साथ नजर आ रहा है.
बता दें कि करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) ने अपने इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्सन में लिखा- ‘एक छोटा सा चमत्कार, हमारा सबसे बड़ा उपहार 💝 अगस्त 2026.’
गौरतलब है कि करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) ने साल 2022 में वरुण बंगेरा (Varun Bangera) से शादी किया था. टीवी और बॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बनाने वाली करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) के लिए यह नया सफर उनके फैंस के लिए भी बेहद खास है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

