फिरोजपुर। पंजाब में नशा के विरुद्ध छेड़ी गई मुहिम में मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश के अनुसार नशा को जड़ से खत्म करने के लिए कासो ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत फिरोजपुर में 14 हॉटस्पॉट बनाकर पुलिस ने मोर्चा खोला जिसमें नशा तस्करों पर के खिलाफ मुहिम शुरू की गई है। छोटे से लेकर बड़े नशा तस्करों के अड्डों में छापे मार कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान 350 पुलिस अधिकारी और पुलिस बल तैनात किए गए हैं। पुलिस का एकमात्र उद्देश्य यह है कि नशा को जड़ से खत्म करना है।
जानकारी के अनुसार आज फिरोजपुर जिले के 14 हॉटस्पॉट एरिया में पुलिस द्वारा ‘कासो ऑप्रेशन’ चलाया गया इस ऑप्रेशन का नेतृत्व खुद इस ऑप्रेशन का नेतृत्व करते हुए डी.आई.जी. फिरोजपुर रेंज और एस.एसी. फिरोजपुर पुलिस फोर्स के साथ फिरोजपुर शहर की बस्ती शेखा वाली सहित 5 अलग-अलग एरिया में पहुंचे जहां पर पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों के घरों की तलाशी ली। इस दौरान आसपास में रहने वालों से जानकारी भी ली गई।

छोटे तस्करों पर भी नजर
सर्चिंग के दौरान हर तरह के तस्करों की शिनाख्त की गई। पुलिस अधिकारी के अनुसार बड़े तस्करों को पकड़ने के साथ-साथ हॉटस्पॉट एरिया में से एक-एक ग्राम और एक-एक पूड़ी बेचने वाले तस्करों को भी पुलिस ने पकड़ा। छोटे तस्कर भी धीरे धीरे बड़ी तस्करी को अंजाम देते हैं। इसके लिए आवश्यक है कि हर स्तर के नशा तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए। इसके साथी पुलिस ने लोगों से यह अभी अपील की है कि जो नशा की गिरफ्त में पूरी तरह आ चुके हैं उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके लिए पुलिस और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह साथ देने को तैयार है।
- मातम में बदली होली की खुशियां: नदी में नहाने के दौरान डूबने से 3 की मौत, परिवार में शोक की लहर
- रायपुर ग्रामीण में होली का जश्न मातम में बदला: एक ही दिन में 3 हत्या और चाकूबाजी की वारदात से फैली सनसनी, पुलिस के दावों की खुली पोल
- Holi 2026: फर्श में लग गया होली का ज़िद्दी दाग? चुटकियों में होगा गायब… बस आजमाएं ये टिप्स
- JABALPUR NEWS: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार… रसगुल्ले में मिले कॉकरोच… महिलाओं ने जमकर उड़ाया गुलाल
- पश्चिम बंगाल रवाना हुए सीएम धामी, BJP की ‘परिवर्तन यात्रा’ में होंगे शामिल, जानिए उनका पूरा कार्यक्रम
