दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े CBI केस में बरी होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पार्टी दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने हमारे खिलाफ साजिश रची. वे AAP को हरा नहीं पाए तो खत्म करने जुट गए. दोनों को देश से माफी मांगनी चाहिए. केजरीवाल ने कहा- आज मेरे दिल से बड़ा बोझ उतर गया है. आपने इतने केस बनाए. आपने हमारे पीछे ED, CBI, पुलिस छोड़ी. एक समय AAP के टॉप 5 नेता जेलमें थे, लेकिन आप कुछ नहीं बिगाड़ सके. पूर्व CM ने कहा- अब तो केवल कत्ल कराकर ही केजरीवाल को कंट्रोल कर सकते हैं. बिना कत्ल कराए ये लोग केजरीवाल को संभाल नहीं सकते हैं. मोदी और शाह के षडयंत्र का खामियाजा दिल्ली के 3 करोड़ लोग भुगत रहे हैं.
10 सीटें भी जीत ली तो राजनीति छोड़ दूंगा
इसके अलावा केजरीवाल ने कहा कि, मोदी और शाह की जोड़ी ने मिलकर मुझसे बदला लेने के चक्कर में दिल्ली का बेडा गर्क करके रख दिया है. केजरीवाल ने दवा किया कि, अगर बीजेपी में दम है तो वह दिल्ली में चुनाव करवाए. अगर बीजेपी ने इसमें 10 सीटें भी जीत लीं तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा.
नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने षडयंत्र रचा
केजरीवाल ने कहा- आप जान रहे हैं कि बीते 4 साल से ED, CBI और अन्य संस्थाओं की मदद से हमारे ऊपर शराब घोटाला का केस चला. आज कोर्ट को फैसला लेना था कि मुकादमा चलाया जाए कि नहीं. क्या पर्याप्त सबूत हैं. कोर्ट ने लगभग 600 पेज के आदेश में कहा कि इतना भी सबूत, बयान नहीं है कि इस केस में मुकदमा चलाया जा सके. अगर केस चलता को सबूत रखे जाते… लेकिन कोर्ट ने कहा कि इतना टुच्चा, फर्जी, बेकार केस है कि इसमें एक भी सबूत और गवाह नहीं है. ये पूरा षडयंत्र किसने रचा आपको पता है. ये नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने रचा.
मैंने जिंदगी में सिर्फ इज्जत और ईमानदारी कमाई
केजरीवाल ने कहा- मैंने जिंदगी में इज्जत और ईमानदारी कमाई है. एक पैसा नहीं कमाया, ये लोग उसी पर चोट करना चाहते थे. इसलिए षडयंत्र रचा. कोर्ट में आज साफ हुआ केजरीवाल, सिसोदिया, संजय सिंह और आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदारी हैं.
केजरीवाल-सिसोदिया सहित सभी 23 आरोपी बरी
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े CBI केस में शुक्रवार सुबह केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया है. कोर्ट ने CBI को भी कड़ी फटकार लगाई. कोर्ट ने कहा कि जांच एजेंसी की चार्जशीट में कई ऐसी खामियां हैं जिनका किसी गवाह या बयान से कोई लेना-देना नहीं है. स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने कहा कि केजरीवाल को बिना किसी ठोस सबूत के फंसाया गया है.
कोर्ट ने सिसोदिया और अन्य आरोपियों को आरोपमुक्त करते हुए कहा कि CBI आरोप साबित करने में विफल रही है. हजारों पन्नों की चार्जशीट में ऐसी चीजें हैं जो किसी भी गवाह के बयान का समर्थन नहीं करती. जज ने कहा कि चार्जशीट में भ्रामक बयान हैं.
CBI ने कहा- जांच के कई पहलुओं को नजरअंदाज किया गया
वहीं CBI ने दिल्ली शराब नीति मामले में केजरीवाल समेत 23 आरोपियों को बरी किए जाने पर कहा- जांच के कई पहलुओं को या तो नजरअंदाज किया गया या पर्याप्त रूप से विचार नहीं किया गया. ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ तुरंत दिल्ली हाई कोर्ट में अपील करेंगे.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


