लखनऊ. उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विपक्ष पर निशाना साधा है. उन्होंने साफ कहा है कि 2047 तक विपक्ष की वापसी की कोई संभावना नहीं है. सपा का काम अब खत्म, ये ‘समाजवादी’ नहीं ‘समाप्तवादी’ पार्टी बनने की ओर है. मौर्य लगातार विपक्ष पर निशाना साध रहे हैं. बीते दिनों भी प्रयागराज दौरे के दौरान उन्होंने अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर हमला बोला था.

मौर्य ने अखिलेश यादव की देशभक्ति तक पर सवाल खड़े किए थे. उन्होंने ये भी कहा था कि दोनों नेताओं को आगामी चुनाव में सबक सिखाएगी. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि एक ओर जहां ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच युद्ध चल रहा है, जिसकी वजह से दुनिया के साथ देश में भी उर्जा संकट देखने को मिल रहा है. इन सबके बीच अखिलेश यादव और राहुल गांधी अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. मैं अखिलेश यादव को देशद्रोही तो नहीं कह सकता, लेकिन उनकी देशभक्ति पर संदेह है.

इसे भई पढ़ें : ‘जिसको गंगा मइया ने बुलाया था, वह…’, PM मोदी और भाजपा पर अखिलेश यादव का करारा हमला, जानिए सपा सुप्रीमो ने क्यों कहा ऐसा?

केशव प्रसाद मौर्य ने बीते शनिवार को अखिलेश यादव और राहुल गांधी को घेरते हुए कहा था कि ‘अफवाह गांधी’ और ‘अफवाह यादव’ विपक्ष के ये नेता केवल दुष्प्रचार कर रहे हैं, ताकि जनता में भ्रम और डर पैदा हो. आने वाले समय में अफवाह फैलाने वाले इन दोनों नेताओं का हम बाजा बजा देंगे.