तरनतारन : पंजाब के खडूर साहिब से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा को पुलिस ने एक पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 4 मार्च 2013 का है, जब तरनतारन के उस्मां गांव की एक युवती हरबिंदर कौर ने लालपुरा और अन्य लोगों पर एक शादी समारोह के दौरान छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया था। इस घटना के बाद तरनतारन के सिटी थाने में FIR दर्ज की गई थी।
तरनतारन की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रेम कुमार की अदालत ने इस मामले में विधायक लालपुरा समेत सात आरोपियों को दोषी करार दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने लालपुरा को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस मामले में सजा का ऐलान 12 सितंबर को होगा।
बता दें कि घटना उस समय की है, जब हरबिंदर कौर अपने पिता कश्मीर सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। आरोप है कि समारोह स्थल पर टैक्सी चालकों ने हरबिंदर के साथ छेड़छाड़ की। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो टैक्सी चालकों ने उनके साथ मारपीट की। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी कथित तौर पर पीड़ित परिवार के साथ बदसलूकी और मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया।

वायरल वीडियो के बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले का संज्ञान लिया था और पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने का आदेश दिया था। इस मामले में शामिल टैक्सी चालकों में से एक मनजिंदर सिंह लालपुरा बाद में खडूर साहिब से AAP के विधायक चुने गए। बचाव पक्ष के वकील ने कोर्ट में न्यूनतम सजा की मांग की थी, लेकिन अदालत ने सभी आरोपियों को दोषी ठहराते हुए हिरासत में लेने का आदेश दिया।
- जदयू का तेजस्वी पर पलटवार, मां-बहन से साइन कराकर बताएं शराबबंदी कानून गलत है
- सिंहस्थ के लिए कामों की डेडलाइन तय, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- 2027 की दीपावली तक पूरे हों सारे कार्य
- नौकरी के नाम पर स्कैम: 15 बेरोजगार युवाओं से लाखों की ठगी, CMHO के फर्जी सील-साइन कर थमा दिया ज्वाइनिंग लेटर, वार्ड बॉय निकला मास्टरमाइंड
- CG Police Transfer : थाना प्रभारियों का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश
- छत्तीसगढ़ सरकार अब देगी ‘मेडिटेशन लीव’ : सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को विपश्यना शिविर के लिए विशेष अवकाश, ऑन ड्यूटी माना जाएगा
