ईरान के सर्वोच्च नेता अयातु्ल्ला अली खामेनेई ने रविवार (1 फरवरी 2026) को एक बार फिर अमेरिका का सख्त लहजे में चेतावनी दी है, जिससे मिडिल ईस्ट में हलचल मच गई है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों का जवाब देते हुए खामेनेई ने कहा कि ईरान मजबूती से खड़ा है और मजबूती से खड़ा रहेगा. उन्होंने कहा, ‘अगर अल्लाह ने चाहा तो अमेरिका की शरारतों और उत्पीड़न का अंत करेगा.’ ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने ट्रंप को जवाब देते हुए कहा कि ईरान मजबूती से खड़ा है. पिछले 12 घंटे के दौरान खामेनेई ने अमेरिका को दूसरी बार धमकी दी है.
ईरान और अमेरिका के बीच धमकियों का सिलसिला जोर-शोर से चल रहा है. पिछले 12 घंटे में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने अमेरिका को दूसरी बार धमकी दी है. इससे पहले खामेनेई चेतावनी देते हुए कहा, ‘इस बार युद्ध आसानी से खत्म नहीं होगा. अगर अमेरिका ने हमला किया तो क्षेत्रीय युद्ध छिड़ेगा.
अमेरिका को पता होना चाहिए कि अगर आप युद्ध छेड़ते हैं, तो इसके क्षेत्रीय युद्ध बनने के लिए तैयार रहें. हम उकसाने वाले नहीं हैं और हम किसी देश पर हमला नहीं करना चाहते, लेकिन ईरान उस पर हमला करने या उसे परेशान करने वाले किसी भी व्यक्ति या देश को कड़ी चोट देगा.’
एक दिन पहले तेहरान में एक राष्ट्रीय कार्यक्रम में आर्मी प्रमुख आमिर हतामी ने अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरानी सेना की तैयारी पर जोर दिया. उन्होंने कहा, ‘आज, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की सेना पूरी तरह से रक्षा और सैन्य तैयारी में है और इलाके में दुश्मन की हरकतों पर करीब से नजर रख रही है’. उन्होंने आगे कहा कि अगर दुश्मन कोई गलती करता है तो वह बेशक अपनी, इजरायल और इलाके की सुरक्षा को खतरे में डालेगा.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक तरफ कहना है कि हम हर तरीके से ईरान से निपटने के लिए तैयार हैं, लेकिन बातचीत के जरिए मामले को सुलझाना पसंद करेंगे. दूसरी ओर ईरान भी लगातार कह रहा है कि अगर अमेरिका ने उसके ऊपर हमला किया, तो तगड़ा जवाब दिया जाएगा.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


