जयपुर। राजस्थान के खाटू श्याम मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। मेले के दौरान 24 फरवरी से 1 मार्च तक विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, साथ ही रेगुलर ट्रेनों में भी अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। स्टेशन में भी यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को चाक–चौबंद किया गया है।

खाटू श्याम मेले में बाबा के श्रद्धालुओं को बड़ी आस्था है। यहां राजस्थान के अलावा देशभर के श्रद्धालु मेले में आते हैं और बाबा के दर्शन करते हैं। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने के अलावा नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने, अनारक्षित कोचों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है।

विश्व प्रसिद्ध बाबा खाटू श्याम के वार्षिक मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालु बाबा के दरबार पहुंचते हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे ने फुलेरा–दिल्ली सराय अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (09713/09714) चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 24 फरवरी से 1 मार्च 2026 के बीच संचालित होगी।

खाटू श्याम मेला के दौरान रींगस, श्रीमाधोपुर, और फुलेरा जैसे जंक्शनों पर यात्रियों का भारी दबाव रहता है। रेलवे द्वारा संचालित ट्रेनें नीम का थाना, नारनौल और रेवाड़ी स्टेशनों पर भी रुकेगी। यह अनारक्षित ट्रेन है, जिसके लिए पूर्व से रिजर्वेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी। यात्री तुरंत सामान्य टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे। वहीं मेले के दौरान वीआईपी दर्शन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H